रणवीर सिंह को FWICE ने इंडस्ट्री से किया बैन, फरहान अख्तर संग विवाद पर उठाया सख्त कदम

फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज़ (FWICE) द्वारा रणवीर सिंह को बैन कर दिया गया है. फेडरेशन ने यह फैसला रणवीर और फरहान अख्तर के बीच फिल्म 'डॉन 3' को लेकर चल चल रहे विवाद के बाद लिया है.

Yashika Jandwani

नई दिल्ली: बॉलीवुड इंडस्ट्री में अक्सर किसी ने किसी वजह से एक्टर्स और डायरेक्टर्स के बीच में कंट्रोवर्सी की खबरे चर्चा में बनी रहती है. इसी बीच मनोरंजन जगत से एक ऐसे खबर सामने आई है, जिसने बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी है. बता दें, फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज़ (FWICE) द्वारा रणवीर सिंह को बैन कर दिया गया है. फेडरेशन ने यह फैसला रणवीर और फरहान अख्तर के बीच फिल्म 'डॉन 3' को लेकर चल चल रहे विवाद के बाद लिया है. लेकिन ऐसा क्यों हुआ चलिए जानते है कि आखिर मामला क्या है. 

फरहान अख्तर ने दायर किया मुकदमा 

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, रणवीर सिंह ने अचानक फिल्म 'डॉन 3' करने से इंकार कर दिया, जिसके बाद फिल्म के मेकर यानी फरहान अख्तर द्वारा  एफडब्ल्यूआईसीई से संपर्क किया गया था. वहीं इस मामले को लेकर सोमवार को हुई एफडब्ल्यूआईसीई मीटिंग में रणवीर सिंह के अनप्रोफेशनल व्यवहार के तहत फेडरेशन ने सख्त कदम उठाया है. इसके चलते फेडरेशन द्वारा बॉलीवुड इंडस्ट्री को रणवीर सिंह के साथ काम न करने का आर्डर दिया गया है. खबर है कि ने फिल्म मेकर द्वारा रणवीर के खिलाफ कानूनी मुकदमा दायर करने के बाद ये फैसला लिया गया है. 

बता दें, इससे पहले फेडरेशन द्वारा एक स्टेटमेंट जारी की गई थी, जिसमें यह कहा गया था  शिकायत इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर्स एसोसिएशन के जरिए दर्ज कराई गई थी, जिसके फरहान अख्तर खुद भी मेंबर है. वहीं अब फेडरेशन का कहना है कि मामले की जांच करने और सभी हालातों को देखने के बाद रणवीर सिंह के खिलाफ ये फैसला लिया गया है. 

कैसे शुरू हुआ ये विवाद? 

बता दें, डॉन की फ्रेंचाइजी में शामिल फिल्म डॉन 3 की ऑफिसियल अनाउंसमेंट अगस्त 2023 में की गई थी, जिसे फरहान अख्तर डायरेक्टर कर रहे है।  हालांकि साल 2025 में फिल्म की टीम रणवीर, फरहान और एक्सेल एंटरटेनमेंट के रितेश सिधवानी के बीच  विवाद की खबरों ने जोर पकड़ लिया। खबरों की माने तो ऐसा कहा जाने लगा कि रणवीर फिल्म की स्क्रिप्ट में कुछ बदलाव चाहते है लेकिन फिल्म मेकर इसके लिए राजी नहीं हुए. 

इस दौरान ये भी अफवाह फैली की रणवीर की जगह फरहान ऋतिक रोशन को कास्ट कर सकते है. हालांकि ऋतिक ने इन खबरों को अफवाह कहकर नकार दिया। वहीं अब कहा जा रहा है कि फिल्म 'डॉन 3' के प्री-प्रोडक्शन में होने की कारण फरहान ने रणवीर सिंह से 40 करोड़ रुपये हर्जाने की मांग की है. अब देखना होगा कि क्या फेडरेशन के सख्त कदम के बाद रणवीर सिंह हर्जाना भरते है या यह मामला कोई नहीं ही मोड़ लेता है. 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो