Video: ब्रिटिश कपल ने की Indian Railways की तारीफ, कहा- बच्चों के लिए बेहद प्यारा है भारत

भारत घूमने आए एक ब्रिटिश कपल ने भारतीय रेलवे और यहां के लोगों की जमकर तारीफ की है. अपने दो महीने के बच्चे के साथ सफर कर रहे इस कपल ने भारत को बच्चों के लिए बेहद प्यार भरा और welcoming देश बताया.

Yogita Pandey
Edited By: Yogita Pandey

नई दिल्ली: भारत आने वाले विदेशी पर्यटक अक्सर यहां की संस्कृति, खानपान और लोगों की मेहमाननवाजी की तारीफ करते दिखाई देते हैं. लेकिन इस बार एक ब्रिटिश कपल का अनुभव सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. ब्रिटेन से आए इस दंपति ने अपने दो महीने के बच्चे के साथ भारत यात्रा के दौरान भारतीय रेलवे और यहां के लोगों की जमकर सराहना की है.

वायरल वीडियो में कपल ने भारत को छोटे बच्चों के लिए बेहद 'welcoming' देश बताया. उनका कहना है कि यहां लोग बच्चों को देखकर जिस तरह प्यार और अपनापन जताते हैं, वह उन्हें काफी खास लगा. सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है.

भारतीय रेलवे को बताया शानदार अनुभव

वीडियो में Hazel Lindsey और Martin Bailey ने बताया कि उनका बेटा Alexander भारतीय रेलवे में सफर का खूब आनंद ले रहा है. कपल ने कहा कि उन्हें पहले से ही Indian Railways में यात्रा करना पसंद था और बेटे के जन्म के बाद उन्होंने तय किया कि उसे भी भारत की ट्रेन यात्रा का अनुभव कराया जाएगा.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Hazel Lindsey (@hazel.lindsey_)

उन्होंने भारतीय रेलवे को 'शहरों के बीच सफर करने का शानदार तरीका' बताया. कपल के मुताबिक ट्रेनें ज्यादातर समय पर रहती हैं और मोबाइल ऐप के जरिए टिकट बुक करना काफी आसान है. हालांकि कुछ स्टेशन काफी भीड़भाड़ वाले होते हैं, लेकिन elevators और porters यात्रा को आरामदायक बना देते हैं.

भारत बच्चों के लिए बेहद प्यारा देश

Hazel Lindsey ने वीडियो में कहा कि उनका छोटा बच्चा भारत के माहौल और हलचल को काफी enjoy कर रहा है. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि भारत में उनके बेटे को “जिंदगी की सबसे अच्छी नींद” मिली. कभी tuk-tuk में तो कभी dinner के दौरान baby carrier में ही बच्चा आराम से सो जाता था.

कपल ने यह भी बताया कि भारत में लोग बच्चों को देखकर बेहद खुश हो जाते हैं. कई बार अजनबी लोग भी बच्चे को गोद में लेने या प्यार जताने की इच्छा जाहिर करते थे. हालांकि कपल ने इसे बेहद सकारात्मक अनुभव बताया.

सोशल मीडिया पर लोगों ने दिया प्यार

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “बच्चे को बड़ा करने के लिए पूरे गांव की जरूरत होती है और भारत वही गांव है.” वहीं दूसरे यूजर ने भारतीय मेहमाननवाजी की तारीफ करते हुए इसे बेहद खूबसूरत अनुभव बताया.

वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट hazel.lindsey_ से शेयर किया गया है, जिसे लाखों लोग देख चुके हैं.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो