ऑफिस से जल्दी निकलने के लिए एंप्लॉय ने लगाया ऐसा दिमाग, Video देख लोग पूछ रहे ये आइडिया कहां से आया?
आपने काम पर न जाने के कई बहाने सुने होंगे लेकिन काम पर जाने के बाद एक आदमी ने आधे दिन की छुट्टी पाने के लिए अनोखा बहाना बनाया जिसका वीडियो वायरल हो रहा है.

नई दिल्ली: हमारा देश बहाने बनाने वालों से भरा पड़ा है. कई लोग बचपन से ही बहाने बनाने में माहिर होते हैं. जो लड़के बचपन में स्कूल और टेस्ट से बचने के लिए अजीबोगरीब बहाने बनाते थे, वे बड़े होने के बाद भी अलग-अलग मौकों पर अलग-अलग बहाने बनाते रहते हैं. सबसे आम बहाना जो वे बनाते हैं वह है काम से छुट्टी के लिए. आप ऐसे कई लोगों से मिले होंगे, या शायद आपने खुद भी कई बार बहाने बनाए होंगे. आइए हम आपको ऐसे ही एक बहाने के बारे में बताते हैं, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है.
वायरल वीडियो में क्या दिखाया गया है?
आपने काम पर न जाने के कई बहाने सुने होंगे लेकिन काम पर जाने के बाद एक आदमी ने आधे दिन की छुट्टी पाने के लिए अनोखा बहाना बनाया जिसका वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि वह अपने ऑफिस में बैठकर काम कर रहा है और फिर अपना फोन उठाकर नॉर्मल बातें कर रहा है. फिर, वह अचानक हैरान हो जाता है और पूछता है "क्या तुम मर गए हो? क्या तुम पागल हो? इस दौरान वह भाग भी जाता है और सब बस देखते रह जाते हैं. यह एक स्क्रिप्टेड वीडियो लगता है जो वायरल हो रहा है.
लोगों ने कैसे रिएक्ट किया
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर salarynahibadhegi नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है. खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 6 लाख लोग लाइक कर चुके हैं. वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है. एक यूजर ने लिखा यह इतना अच्छा आइडिया है कि इसे सिर्फ एक बार ही इस्तेमाल किया जा सकता है अगर आप इसे बार-बार इस्तेमाल करेंगे तो आप मुश्किल में पड़ सकते हैं. दूसरे यूजर ने लिखा क्या इसे कॉलेज में अप्लाई किया जा सकता है? तीसरे यूजर ने लिखा आप रोज किसे पीटेंगे? एक और यूजर ने लिखा-आपको CL के लिए अप्लाई करना होगा.
लोग रह गए दंग
वीडियो में वह आराम से ऑफिस में बैठकर काम करता दिखता है और फिर अचानक फोन उठाकर सामान्य बातचीत करने लगता है. कुछ ही सेकंड में उसके चेहरे के हाव-भाव बदल जाते हैं लोग उसे हैरानी से देखते रह जाते हैं. हालांकि, यह वीडियो स्क्रिप्टेड लगता है, लेकिन इंटरनेट पर इसे खूब देखा और शेयर किया जा रहा है.


