लोगों को देख टेंशन में आए गजराज, बुल्डोजर को मारी ऐसी टक्कर...हवा में गया उछल, Video वायरल

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देख सकते हैं कुछ लोग हाथी को उकसा रहे हैं और लगातार हूटिंग कर रहे हैं, जिससे गजरात परेशान हो जाते हैं और अचानक बुल्डोजर पर हमला कर देते हैं. इससे बुल्डोजर हवा में उठ जाता है. हालांकि, इसके बाद भी लोगों ने हाथी का पीछा नहीं छोड़ा. लोगों को देख गजरात वहां से चले जाते हैं. 

Yaspal Singh
Edited By: Yaspal Singh

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक हाथी अपनी ताकत का ऐसा जबरदस्त प्रदर्शन करता है कि देखने वालों के होश उड़ जाते हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि बुल्डोजर हाथी के करीब जाता है, जिससे हाथी गुस्से से तिलमिला उठता है और अचानक पलटवार कर देता है. हाथी की जोरदार टक्कर से बुल्डोजरहिल जाता है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि हाथी की ताकत कितनी जबरदस्त होती है. 

दरअसल, वायरल वीडियो में देख सकते हैं कुछ लोग हाथी को उकसा रहे हैं और लगातार हूटिंग कर रहे हैं, जिससे गजरात परेशान हो जाते हैं और अचानक बुल्डोजर पर हमला कर देते हैं. इससे बुल्डोजर हवा में उठ जाता है. हालांकि, इसके बाद भी लोगों ने हाथी का पीछा नहीं छोड़ा. लोगों को देख गजराज

वहां से चले जाते हैं. 

 

इंस्टाग्राम रील्स पर छाया वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम के 'रील वर्ल्ड' सेक्शन में खूब पसंद किया जा रहा है. यूजर्स इस वीडियो पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. कुछ लोग इसे जंगल के राजा की ताकत बता रहे हैं, तो कुछ इसे इंसानों द्वारा जानवरों को परेशान करने का नतीजा मान रहे हैं. वीडियो के कमेंट सेक्शन में यूजर्स हाथी के पक्ष में अपनी राय जाहिर कर रहे हैं और कह रहे हैं कि जानवरों को उनके प्राकृतिक आवास में परेशान नहीं करना चाहिए.

वीडियो की लोकेशन अभी भी रहस्य 

फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि यह वीडियो कहां का है और कब का है, लेकिन यह सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है. कई लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं जंगलों में अक्सर देखने को मिलती हैं, जहां जानवरों को मशीनों से डराने की कोशिश की जाती है, लेकिन कभी-कभी वे गुस्से में आकर हमला भी कर देते हैं.  

यूजर्स ने क्या कहा?

वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, "हाथी को उकसाना गलत था, इंसानों को जंगल के जानवरों की शांति भंग नहीं करनी चाहिए." वहीं, दूसरे यूजर ने कहा, "यह दिखाता है कि हमें प्रकृति के प्रति सम्मान रखना चाहिए, वरना उसके परिणाम घातक हो सकते हैं." यह वायरल वीडियो एक सीख देता है कि जंगली जानवरों के साथ छेड़छाड़ करना कितना खतरनाक हो सकता है. इंसानों को चाहिए कि वे प्रकृति और वन्यजीवों का सम्मान करें और उन्हें उनके माहौल में शांतिपूर्ण जीवन जीने दें. इंटरनेट पर यह वीडियो तेजी से ट्रेंड कर रहा है और लोग इसे खूब शेयर कर रहे हैं.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag