नई दिल्ली: आजकल आपने अपने आस-पास देखा होगा लोग नौकरी के लिए घंटों मेहनत करते हैं लेकिन सोचिए अगर किसी को सिर्फ सोने के बदले पैसे मिलने लगें तो कैसे होगा. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरान भी किया है और हंसने पर भी मजबूर कर दिया है. बता दें, वायरल वीडियो इंडोनेशिया के एक व्यक्ति का बताया जा रहा है, जहां उसे केवल सोने के लिए पैसे दिए जा रहे हैं. क्या है पूरा माजरा चलिए जानते है.
सोशल मीडिया पर वायरल रहे इस वीडियो कि खास बात यह है कि वह किसी आलीशान होटल या घर में नहीं बल्कि शहर की सड़कों पर दौड़ती एक वैन के अंदर आराम से सोता नजर आ रहा है. इस दौरान वैन बाहर से देखने में बिल्कुल साधारण लगती है लेकिन जैसे ही कैमरा उसके अंदर पहुंचता है तो पूरा नजारा बदल जाता है.
आपने देखा होगा आमतौर पर वैन में सीटें लगी होती हैं लेकिन इस खास वैन के अंदर एक आरामदायक बिस्तर लगाया गया है. उसी बिस्तर पर एक शख्स गहरी नींद में सोता दिखाई दे रहा है. वहीं सड़क पर ट्रैफिक, हॉर्न और शोरगुल के बावजूद उसका आराम देखकर लोग हैरान नजर रहे हैं.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि यह व्यक्ति हर दिन करीब नौ घंटे इसी तरह सोने के लिए पैसे लेता है. हालांकि यह कोई सामान्य नौकरी नहीं है बल्कि एक खास प्रचार अभियान का हिस्सा बताया जा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह पूरा आइडिया इंडोनेशिया की मैट्रेस कंपनी “डोमी बेड” का है.
कंपनी अपने गद्दों की आरामदायक क्वालिटी दिखाने के लिए यह अनोखा तरीका लेकर आई है.कंपनी का कहना है कि उनका मैट्रेस इतना आरामदायक है कि कोई भी व्यक्ति चलती गाड़ी में भी चैन की नींद सो सकता है.
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @thekingdomofnews नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. बता दें, वीडियो वायरल होने के बाद लोग इस पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. सोशल मीडिया पर किसी ने इसे “ड्रीम जॉब” बताया तो किसी ने मजाक में कहा कि ऐसी नौकरी के लिए वह तुरंत तैयार है. इसके साथ ही कई लोग कंपनी के इस क्रिएटिव मार्केटिंग आइडिया की तारीफ भी कर रहे हैं. यहीं वजह है कि ये वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है. First Updated : Thursday, 28 May 2026