नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर तो आपने कई वीडियो और पोस्ट देखे होंगे लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे. बता दें, दिल्ली मेट्रो में यात्रा कर रही एक महिला ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया है कि एक बुजुर्ग सहयात्री ने न सिर्फ उसे ताने दिए फिजिकली और मेंटली भी काफी परेशान किया.
महिला ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म थ्रेड्स पर लिखी अपनी बताया कि वह जींस और फुल-स्लीव कॉर्सेट टॉप पहनकर मेट्रो में यात्रा कर रही थी. उसके मुताबिक, यह एक नार्मल ऑउटफिट था और उसमें कुछ भी आपत्तिजनक नहीं था. लेकिन सफर के दौरान एक बुजुर्ग महिला ने अचानक उसकी पीठ पर दो बार हाथ से मारा.
Viral Post Delhi Metro Threads
आगे महिला ने बताया पहली बार ऐसा लगा कि शायद यह गलती से हुआ होगा, लेकिन कुछ ही देर बाद उसे एहसास हुआ कि मामला कुछ और है. महिला ने कहा कि बुजुर्ग महिला लगातार उसे घूर और बड़बड़ा रही थी. इतना ही नहीं उसने बीच-बीच में अपशब्द का भी इस्तेमाल किया. वहीं पूरे सफर के दौरान यह व्यवहार जारी रहा, जिससे वह काफी अनकंफर्टेबल महसूस करने लगी.
हालांकि इस अजीब से एक्सपीरयंस के बीच एक ऐसा वाकया भी हुआ, जिसे महिला ने मजेदार बताया थी उसने कहा कि जो महिला उसे परेशान कर रही थी, वही सफर के दौरान गहरी नींद में सो गई और अपना स्टेशन पार कर गई. वहीं जब उसकी आंख खुली तो वह घबराई हुई नजर आई. महिला के कहा कि उसका स्टेशन आखिरी था इसलिए उस महिला की हड़बड़ाहट देखकर उसे काफी मजा आया.
बता दें, सोशल मीडिया पर इस पोस्ट के वायरल होने के बाद लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी है. कई यूजर्स ने उसके कहा में कहा कि किसी के पहनावे के आधार पर उसे जज करना या अपमानित करना गलत है. वहीं कुछ लोगों ने सलाह दी कि ऐसे लोगों की बातों पर ध्यान देने के बजाय उन्हें नजरअंदाज करना ही बेहतर होता है. फिलहाल यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग बुजुर्ग महिला की जमकर आलोचना कर रहे हैं. First Updated : Friday, 12 June 2026