2 लाख सैलरी, 6 फीट हाइट और 24 घंटे लाइव लोकेशन शादी के लिए भारतीय महिला की डिमांड लिस्ट सोशल मीडिया पर हुई वायरल

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है. इस पोस्ट में एक भारतीय महिला ने अपने होने वाले पति के लिए बनाई गई लंबी डिमांड लिस्ट बनाई है, जो कि चर्चा का विषय बना हुआ है.

calender

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर एक युवती की अपने होने वाले पति को लेकर बनाई गई लंबी डिमांड लिस्ट तेजी से वायरल हो रही है. इस पोस्ट ने लोगों के बीच रिश्तों, शादी और व्यक्तिगत पसंद को लेकर नई बहस छेड़ दी है. कुछ लोग इसे अव्यावहारिक बता रहे हैं, जबकि कई यूजर्स का कहना है कि हर व्यक्ति को अपने जीवनसाथी के लिए अपनी पसंद और शर्तें तय करने का अधिकार है.

क्या-क्या हैं युवती की शर्तें?

युवती ने अपनी पोस्ट में लिखा कि वह उसी व्यक्ति से शादी करेगी जो कुंवारा हो, हर महीने कम से कम 2 लाख रुपये कमाता हो, 6 फीट लंबा और आकर्षक दिखता हो. इसके अलावा उसे खाना बनाना आना चाहिए, महिलाओं का सम्मान करने वाला होना चाहिए और सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखनी चाहिए.

इतना ही नहीं, युवती ने यह भी लिखा कि उसके होने वाले पति की कोई महिला मित्र नहीं होनी चाहिए. वह कहीं भी जाने से पहले उससे अनुमति ले, 24 घंटे अपनी लाइव लोकेशन शेयर करे और समय-समय पर उसे विदेश यात्रा पर भी ले जाए.

लोगों ने दिए मजेदार और तीखे रिएक्शन

पोस्ट वायरल होने के बाद हजारों लोगों ने इस पर अपनी राय दी. कुछ यूजर्स ने कहा कि यह जीवनसाथी की तलाश कम और नौकरी का विज्ञापन ज्यादा लग रहा है. वहीं कई लोगों ने मजाक करते हुए लिखा कि इतनी लंबी डिमांड पूरी करने के लिए इंसान नहीं, बल्कि कस्टम-मेड एआई की जरूरत पड़ेगी.

कुछ लोगों ने यह भी कहा कि यदि किसी व्यक्ति से इतनी अपेक्षाएं हैं तो सामने वाले में भी उसी स्तर की खूबियां होनी चाहिए. वहीं कुछ यूजर्स ने युवती का समर्थन करते हुए कहा कि हर किसी को अपनी पसंद का जीवनसाथी चुनने का पूरा अधिकार है.

शादी और रिश्तों पर फिर शुरू हुई चर्चा

इस वायरल पोस्ट ने एक बार फिर आधुनिक रिश्तों और शादी को लेकर लोगों की सोच पर चर्चा शुरू कर दी है. जहां एक वर्ग इसे अव्यावहारिक उम्मीदें मान रहा है, वहीं दूसरे का कहना है कि व्यक्तिगत पसंद पर सवाल उठाना सही नहीं है. फिलहाल यह पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा विषय बनी हुई है और लोग लगातार इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. First Updated : Friday, 03 July 2026

Topics :