एक बयान और नौकरी धोना पड़ा हाथ, प्रणित मोरे के शो में 370 रुपये की बिरयानी को लेकर मचा बवाल

गुरुग्राम से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 23 साल के वेब डेवलपर को एक स्टैंड-अप कॉमेडी शो के दौरान की गई विवादित टिप्पणी के बाद अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा.

calender

नई दिल्ली: गुरुग्राम से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 23 साल के वेब डेवलपर को एक स्टैंड-अप कॉमेडी शो के दौरान की गई विवादित टिप्पणी के बाद अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा. वहीं अब यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और महिलाओं के प्रति लोगों के नजरिए, और  डेटिंग कल्चर को लेकर बहस शुरू हो गई है. क्या है पूरा मामला चलिए जानते है. 

कब शुरू हुआ विवाद 

बता दें, यह विवाद तब शुरू हुआ जब स्टारविक डिजाइन में कार्यरत हिमांशु जांगरा का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वह कॉमेडियन प्रणित मोरे के शो के दौरान अपना डेटिंग एक्सपीरियंस शेयर करते हुए दिखाई दिए. बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि डेट पर खर्च किए गए 370 रुपये की चिकन बिरयानी के बदले उन्हें कुछ मिलने की उम्मीद थी. इसके बाद उनकी इस टिप्पणी को सोशल मीडिया यूजर्स ने महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक करार दिया.

कंपनी के फाउंडर ने दी सफाई 

विवाद बढ़ने के बाद स्टारविक डिजाइन के फाउंडर विवेक विश्वकर्मा ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर कंपनी का पक्ष रखा. उन्होंने कहा कि वीडियो में व्यक्त किए गए विचार कंपनी के वैल्यूज को रिप्रेजेंट नहीं करते हैं और ऑर्गेनाइजेशन ऐसे किसी भी नजरिए का समर्थन नहीं करता. 

आगे विश्वकर्मा ने बताया कि मामले को लेकर कंपनी को बड़ी संख्या में संदेश, ईमेल और फोन कॉल प्राप्त हुए थे. इसके बाद इटर्नल रिव्यु किया गया और कर्मचारी के साथ काम कर चुके सहकर्मियों से भी बातचीत की गई. इस दौरान जांच में कार्यस्थल पर उनके खिलाफ किसी प्रकार की शिकायत सामने नहीं आई और सहकर्मियों ने उन्हें पेशेवर और सम्मानजनक व्यवहार वाला कर्मचारी बताया. हालांकि, कंपनी का कहना है कि विवाद का प्रभाव अब वर्कप्लेस  और ऑर्गेनाइजेशन की इमेज पर पड़ने लगा था.  इसी कारण मैनेजमेंट ने कर्मचारी को नौकरी से निकालने का निर्णय लिया. 

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस 

वायरल वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने सहमति और महिलाओं के सम्मान जैसे मुद्दों पर गंभीर सवाल उठाए हैं. कई यूजर्स का मानना है कि इस तरह की टिप्पणियां केवल मजाक नहीं हैं, बल्कि वे समाज में मौजूद कुछ गहरी और चिंताजनक सोच को उजागर करती हैं. यही वजह है कि इस मामले ने इंटरनेट बहस छेड़ दी है.  First Updated : Tuesday, 09 June 2026

Topics :