ट्रैडिंग न्यूज. महाराष्ट्र के पुणे शहर के मुंधवा इलाके में एक पब ने नए साल की पूर्व संध्या पर पार्टी के दौरान आमंत्रित लोगों को कंडोम और ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन (ओआरएस) के पैकेट बांटे. पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, महाराष्ट्र प्रदेश युवा कांग्रेस ने पुणे पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार के समक्ष औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है.
जब निमंत्रण और बांटी गई वस्तुओं की तस्वीरें वायरल हो गईं.महाराष्ट्र प्रदेश युवा कांग्रेस के सदस्य अक्षय जैन ने सोमवार को पीटीआई-भाषा से कहा कि हम पब और नाइटलाइफ के खिलाफ नहीं हैं. हालांकि, युवाओं को आकर्षित करने की मार्केटिंग रणनीति पुणे शहर की परंपराओं के खिलाफ है. हम पब प्रबंधन के खिलाफ पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग करते है.
ग्राहकों को लुभाने के लिए बेत्तुकी मार्केटिंग
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शिकायत में आरोप लगाया गया है कि हाई स्पिरिट्स कैफे ने 31 दिसंबर से पहले ज़्यादा से ज़्यादा ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए इस मार्केटिंग रणनीति का इस्तेमाल किया. महाराष्ट्र प्रदेश युवा कांग्रेस ने पुलिस को लिखे अपने पत्र में इस कृत्य को 'पुणे की शैक्षिक और सांस्कृतिक परंपराओं के लिए अनुचित' बताया और चिंता जताई कि इस तरह की रणनीति 'युवाओं को गुमराह करने वाले संदेश भेज सकती है और अस्वस्थ सामाजिक आदतों को बढ़ावा दे सकती है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने रविवार को पीटीआई से पुष्टि की कि पार्टी में आमंत्रित कई लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं. First Updated : Tuesday, 31 December 2024