बारिश ने बदल डाली महिला की किस्मत, दुकान में घुसी और बन गई करोड़पति, कैसे हुआ ये चमत्कार?

चीन की एक महिला बारिश से बचने के लिए लॉटरी दुकान में घुसी और मजाक में खरीदे गए स्क्रैच कार्ड से उसने 10 लाख युआन (1.40 लाख डॉलर) जीत लिए.

Simran Sachdeva

China news: चीन में एक महिला के लिए अचानक हुई बारिश किसी वरदान से कम साबित नहीं हुई. महज बारिश से बचने के लिए वो एक लॉटरी की दुकान में घुसी और मजाक में स्क्रैच कार्ड खरीद लिया. किस्मत ऐसी चमकी कि उसी कार्ड ने उसे करोड़ों का मालिक बना दिया. ये अजीब लेकिन सच्ची घटना युन्नान प्रांत के युक्सी शहर की है. 8 अगस्त को मूसलाधार बारिश में फंसी महिला होंगटा जिले की एक लॉटरी दुकान में पहुंची और वहीं से उसके जीवन की दिशा बदल गई. कुछ ही मिनटों के भीतर स्क्रैच कार्ड पर उसकी किस्मत खुल गई और उसने करीब 1 लाख 40 हजार अमेरिकी डॉलर (10 लाख युआन) जीत लिए.

कैसे मिली महिला को करोड़ों की लॉटरी?

दुकान मालिक ने बताया कि महिला ने मुस्कुराते हुए पूछा-क्या आपके यहां स्क्रैच कार्ड हैं? चूंकि मैं बारिश में फंस गई हूं, इसलिए थोड़ा खेल लेती हूं. महिला ने तुरंत एक पूरी स्क्रैच कार्ड की बुक खरीद ली, जिसमें लगभग 30 टिकट थे. हर टिकट की कीमत थी 30 युआन (करीब 4 अमेरिकी डॉलर), यानी उसने कुल 900 युआन (लगभग 125 अमेरिकी डॉलर) खर्च किए.

छठे टिकट ने बदल दी किस्मत

महिला की किस्मत उस समय बदल गई जब महज छठे टिकट पर ही उसे 10 लाख युआन का जैकपॉट मिल गया. अपनी खुशी बयान करते हुए उसने कहा कि मेरे हाथ-पैर कमजोर हो गए, मैंने सपने में भी ऐसा नहीं सोचा था. शायद इसलिए कहा जाता है कि पानी आपके जीवन में समृद्धि लाता है. दुकान मालिक ने पुष्टि की कि ये जीत आधिकारिक लॉटरी सिस्टम के जरिए हुई है और इसमें किसी तरह का संदेह नहीं है.

प्रचार ऑफर में खरीद ली थी पूरी किताब

11 अगस्त को जिउपाई न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में महिला ने बताया कि वो कभी-कभार ही स्क्रैच कार्ड खरीदती है. उस दिन बारिश से बचने के अलावा एक और कारण था– दुकान में चल रहा आकर्षक ऑफर. उसने बताया कि लॉटरी की दुकान पर ऑफर था कि 50 युआन खर्च करने पर 20 मुफ्त मिलेंगे और 1000 युआन खर्च करने पर 1000 मुफ्त. इसी लालच में मैंने पूरी किताब खरीद ली.

सोशल मीडिया से बनाई दूरी

अपनी जीत को लेकर महिला ने सोशल मीडिया पर ज्यादा चर्चा नहीं की. उसने कहा कि मैं अक्सर अपने फीड पर लोगों को पांच या दस मिलियन युआन जीतते हुए देखती हूं. उनकी तुलना में मेरी जीत कोई बड़ी बात नहीं लगती. इसलिए मैंने इसे पब्लिक करने का फैसला नहीं किया.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो