बैट छोड़ बेलन थामे दिखे वैभव सूर्यवंशी, ‘मास्टरशेफ’ अवतार ने जीता फैंस का दिल
सोशल मीडिया पर वैभव सूर्यवंशी पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जो बिल्कुल ही अलग अंदाज में धूम मचा रहा है. बैट छोड़ बेलन थामें वैभव सूर्यवंशी नजर आ रहे है.

नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी 15 साल का युवा सितारा जिसने IPL 2026 के दौरान अपनी जबरदस्त बैटिंग से गेंदबाजों की रातों की नींद उड़ा दी थी. अब सोशल मीडिया पर एक बिल्कुल ही अलग अंदाज में धूम मचा रहा है. मैदान पर चौकों और छक्कों की बारिश करने के लिए मशहूर वैभव को हाल ही में क्रिकेट बैट छोड़कर बेलन थामे हुए देखा गया. राजस्थान रॉयल्स द्वारा शेयर किए गए एक मजेदार वीडियो में वैभव को किचन में रोटियां बनाते हुए देखा जा सकता है और उनका यह 'मास्टरशेफ' वाला अंदाज हर जगह फैंस का दिल जीत रहा है.
वैभव सूर्यवंशी बने बावर्ची
15 साल का खिलाड़ी इतनी बेखौफ होकर खेलता है कि क्रिकेट के दीवानों को देखकर बेहद खुशी होती है. जिस तरह वह मैदान पर बैट के साथ आक्रामक और दमदार नजर आता है ठीक उसी तरह मैदान के बाहर वह उतना ही बेफिक्र लेकिन शर्मीला, शरारती फिर भी मासूम है. उसके साथी खिलाड़ी अक्सर उसके साथ मस्ती-मजाक करते नजर आते हैं और वह भी उनके साथ हंसी-मजाक और ठिठोली भरे हल्के-फुल्के पल बिताने का खूब लुत्फ उठाता है.
वीडियो किया शेयर
यह बाएं हाथ का बल्लेबाज तो अब मास्टरशेफ बनने की भी कोशिश कर रहा है. राजस्थान रॉयल्स ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल के जरिए वैभव सूर्यवंशी के कुकिंग वाले अंदाज का एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वैभव को किचन में पूरी लगन से काम करते हुए देखा जा सकता है. वीडियो के दौरान वह एक के बाद एक तीन रोटियां बनाता है. एक जगह वह बड़े जोश के साथ कहता है, यह रोटी तो मां की रोटी से भी ज्यादा गोल है.
𝘔𝘶𝘮𝘮𝘺 𝘬𝘦 𝘳𝘰𝘵𝘪 𝘴𝘦 𝘻𝘺𝘢𝘥𝘢 𝘨𝘰𝘭 𝘳𝘰𝘵𝘪 𝘩𝘢𝘪 😂💗 pic.twitter.com/qOqthFPWXU
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) May 12, 2026
चूल्हे पर रोटी सेंकने की कोशिश
इसी बीच, वह चूल्हे पर रोटी सेंकने की भी कोशिश करते है. रोटियां सेंकते समय, उसे गहरे रंग के धूप के चश्मे पहने हुए देखा जाता है. जिसमें वह एकदम 'स्वैग' से भरा हुआ नजर आता है. वह एक रोटी को हवा में उछालकर पलटने की कोशिश करते है, ठीक वैसे ही जैसे कोई प्रोफेशनल शेफ करता है. हालांकि, यह दूसरी बात है कि वह इस कोशिश में नाकाम रहते है और उसके चेहरे पर शर्मिंदगी साफ दिखाई देती है. इसके बाद, वह एक और रोटी लेकर आता है और उसकी एकदम गोल बनावट देखकर अपनी खुशी छिपा नहीं पाते.खुशी से झूमते हुए वैभव सूर्यवंशी कहता है, 'यह रोटी तो मां की रोटी से भी ज्यादा गोल है.


