Viral video: सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला और मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की ने अपने प्रेमी को संदूक में छिपाकर उस पर ताला लगा दिया. यह घटना तब की है जब लड़की के घरवालों को उसकी हरकत पर शक हुआ और वे उसके कमरे में घुस आए. यह वीडियो लोगों को हंसने और चौंकने पर मजबूर कर रहा है और इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाखों बार देखा जा चुका है.
यह घटना वीडियो में साफ देखी जा सकती है, जिसमें लड़की अपने प्रेमी के साथ कमरे में होती है. जैसे ही उसे घरवालों के आने की आहट होती है, वह जल्दबाजी में अपने प्रेमी को पेटी में छिपा देती है और उस पर ताला लगा देती है. घरवालों ने जब कमरे में सामान बिखरा देखा और पेटी पर ताला पाया, तो शक गहराने लगा.
घरवालों ने लड़की से ताला खोलने की मांग की, लेकिन लड़की ने शुरुआत में साफ मना कर दिया. दबाव बढ़ने पर आखिरकार उसे ताला खोलना पड़ा. जैसे ही पेटी खुली, अंदर से लड़का बाहर निकला और यह देख घरवाले हैरान रह गए. घरवालों ने प्रेमी को पकड़ने के लिए उसका पीछा किया, लेकिन लड़की ने इसका विरोध करते हुए उसे बचाने की कोशिश की. यह पूरी घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है और लोग इसे देखकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
यह वीडियो "viral_ka_tadka" नामक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है. वीडियो को लाखों व्यूज और लाइक्स मिल चुके हैं. कुछ लोग इसे मजेदार बता रहे हैं, तो कुछ इसे अजीब घटना के रूप में देख रहे हैं. First Updated : Saturday, 25 January 2025