Viral Video: बच्चे के जूते के अंदर फुफकार रहा था एशिया का सबसे 'जहरीला सांप', फिर ऐसे बची जान
Snake Found In Shoes: अगर आप जूते पहनते हैं तो उन्हें पहनने से पहले अच्छी तरह से जांच लें क्योंकि हो सकता है कि उनके अंदर कोई जहरीला सांप, बिच्छू या कोई भी जहरीला जीव हो. मध्य प्रदेश में एक मामले ने सबको चौंका दिया है. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

Asias Most Poisonous Snake Russells Viper: मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. गुलाबी नगर इलाके में 9वीं कक्षा के छात्र आयुष्मान के जूते में एशिया का सबसे जहरीला सांप रसेल वाइपर पाया गया. स्कूल जाने से पहले जब आयुष्मान ने अपने जूते पहनने की कोशिश की, तो उसे जूते के अंदर हलचल महसूस हुई. अंदर झांकने पर उसने देखा कि एक सांप कुंडली मारकर बैठा हुआ है. यह देखकर छात्र के होश उड़ गए.
पार्क से घर में आया होगा सांप
आपको बता दें कि आयुष्मान जिस इलाके में रहता है, उसके घर के पास एक पार्क है. माना जा रहा है कि सांप वहीं से घर के अंदर आया और जूते में छिप गया. गनीमत यह रही कि आयुष्मान ने समय पर इसे देख लिया, जिससे उसकी जान बच गई.
रसेल वाइपर कितना खतरनाक?
इसके अलावा आपको बता दें कि रसेल वाइपर एशिया में पाए जाने वाले सबसे जहरीले सांपों में से एक है. यह भारत, बांग्लादेश, पाकिस्तान, नेपाल और श्रीलंका में पाया जाता है. 1.2 मीटर तक लंबे और भूरे या लाल धब्बों वाले इस सांप का डंक बेहद खतरनाक होता है.


