19 महीने से नहीं दिखी सहवाग-आरती की साथ में तस्वीर, अलगाव की अफवाहें तेज
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के तलाक को लेकर अफवाहें तेज हैं. सहवाग ने बीते करीब 19 महीनों से वाइफ आरती के साथ इंस्टाग्राम पर कोई पोस्ट साझा नहीं की है. गौर करने वाली बात यह है कि पहले सहवाग वाइफ आरती के साथ सोशल मीडिया पर अक्सर तस्वीरें शेयर किया करते थे.

इन दिनों क्रिकेटरों के तलाक की अफवाहें तेजी से चल रही हैं. इसमें अब एक पूर्व क्रिकेटर का भी नाम जुड़ गया है. टीम इंडिया के स्टार स्पिनर यजुवेंद्र चहल और बल्लेबाज मनीष पांडे के तलाक की अफवाहें अभी ठंडी नहीं पड़ीं कि अब टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के तलाक की खबरें सुर्खियां बनी हुई हैं.
रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि चहल पत्नी धनश्री वर्मा और मनीष पांडे पत्नी आश्रिता शेट्टी से अलग हो सकते हैं. अब सहवाग को लेकर भी दावा किया जाने लगा है कि वह पत्नी आरती अहलावत से अलग हो सकते हैं.2005 में शादी के बंधन में बंधे सहवाग और आरती ने एकदूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है. ऐसे में उनके रिश्ते में दरार आने की खबरें सामने आ रही हैं.
सहवाग और आरती के दो बच्चे हैं
एक रिपोर्ट के अनुसार, परिवार के करीबी सूत्रों ने कहा कि पिछले कई महीनों से दोनों अलग-अलग रहे हैं और तलाक की संभावना है. अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए फेमस वीरेंद्र सहवाग ने 2004 में आरती अहलावत से शादी की थी. उनके दो बच्चे हैं. 2007 में आर्यवीर और 2010 में वेदांत सहवाग का जन्म हुआ था. ये दोनों बच्चे अभी टीनएजर हैं. दोनों इन दिनों दिल्ली के लिए एज ग्रुप क्रिकेट खेल रहे हैं. लेकिन इनके माता-पिता के अलग होने की खबरे हैं.
19 महीने से नहीं की कोई पोस्ट
इस दावे के बीच सहवाग और आरती को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ. बात दरअसल कुछ ऐसी है कि सहवाग ने बीते करीब 19 महीनों से वाइफ आरती के साथ इंस्टाग्राम पर कोई पोस्ट साझा नहीं की है. गौर करने वाली बात यह है कि पहले सहवाग वाइफ आरती के साथ सोशल मीडिया पर अक्सर तस्वीरें शेयर किया करते थे, लेकिन बीते 19 महीनों से पहले उन्होंने वाइफ के साथ कोई तस्वीर शेयर नहीं की.
पिछले साल सहवाग ने दीवाली की तस्वीरें शेयर की थी, जिसमें उनकी मां और बेटे नजर आए थे, लेकिन वाइफ आरती तस्वीरों से गायब रही थीं. इसके बाद भी दोनों के अलग होने की खबरें तेज हुई थीं.
वाइफ आरती के साथ सहवाग की आखिरी पोस्ट
बता दें कि सहवाग ने वाइफ आरती के साथ इंस्टाग्राम पर आखिरी पोस्ट 28 अप्रैल, 2023 को शेयर की थी. यह तस्वीर दुबई की थी. तस्वीर को कैप्शन देते हुए सहवाग ने लिखा था, "जीने और सपने देखने के बीच में कहीं."


