Asias Most Poisonous Snake Russells Viper: मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. गुलाबी नगर इलाके में 9वीं कक्षा के छात्र आयुष्मान के जूते में एशिया का सबसे जहरीला सांप रसेल वाइपर पाया गया. स्कूल जाने से पहले जब आयुष्मान ने अपने जूते पहनने की कोशिश की, तो उसे जूते के अंदर हलचल महसूस हुई. अंदर झांकने पर उसने देखा कि एक सांप कुंडली मारकर बैठा हुआ है. यह देखकर छात्र के होश उड़ गए.
पार्क से घर में आया होगा सांप
आपको बता दें कि आयुष्मान जिस इलाके में रहता है, उसके घर के पास एक पार्क है. माना जा रहा है कि सांप वहीं से घर के अंदर आया और जूते में छिप गया. गनीमत यह रही कि आयुष्मान ने समय पर इसे देख लिया, जिससे उसकी जान बच गई.
रसेल वाइपर कितना खतरनाक?
इसके अलावा आपको बता दें कि रसेल वाइपर एशिया में पाए जाने वाले सबसे जहरीले सांपों में से एक है. यह भारत, बांग्लादेश, पाकिस्तान, नेपाल और श्रीलंका में पाया जाता है. 1.2 मीटर तक लंबे और भूरे या लाल धब्बों वाले इस सांप का डंक बेहद खतरनाक होता है. First Updated : Friday, 24 January 2025