Viral video: अरे यारों! मैंने शराब पी है तुम भी आओ मेरे पीछे, जब तेंदुआ दारू पीकर हुआ टुल्ल

Viral video: शराब पीकर नालियों में लोटने के वीडियो तो आपने कई देखें, होंगे लेकिन जब एक तेंदुआ शराब पी ले तो क्या होगा?  सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके पीछे कई लोग चलते दिख रहे हैं. 

Kamal Kumar Mishra

Viral video: शराब का नशा सिर्फ मनुष्यों पर ही नहीं जानवरों पर भी चढ़ता है. ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक तेंदुआं दारू पीने के बाद गीदड़ से भी बुरी हालत में पहुंच गया है. 

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक तेंदुआ जंगल के रास्ते पर चल रहा है और उसके पीछे कई लोग चल रहे हैं. कुछ लोग तो तेंदुआ को छूते और पकड़ते भी नजर आ रहे हैं, लेकिन तेंदुआ को रिएक्शन नहीं कर रहा है. एक्स हैंडल पर वीडियो शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'जब जानवर का पीने से यह हाल होता है तो इंसान भी भूल जाता होगा कि वह इंसान है.'

वीडियो में दिए  गए कैप्शन के मुताबिक, यह वीडियो अजमेर के गांव तारागढ़ का बताया जा रहा है. जिसमें दावा किया गया है कि 'तेंदुआ कच्ची शराब की भट्टी से दारू को पानी समझकर पी गया फिर जो हाल हुआ उसका, तेंदुआ दारु पीने के बाद भूल गया कि वो तेंदुआ है.'

वीडियो पर तमाम यूजर्स ने कमेंट किए हैं, एक यूजर ने लिखा कि जानवर को इस तरह से छेड़ना नहीं चाहिए. कुछ लोगों ने कहा कि यह वीडियो फर्जी है. ऐसे लोगों ने कहा कि यह बीमार तेंदुआ है इसको गलत तरीके से वायरल किया जा रहा है. दूसरी तरफ कई यूजर्स ने दावा किया है कि दारू पीने की बात तो सच है, लेकिन एक जंगली जानवर को इस तरह से छेड़ना नहीं चाहिए. 

हाल ही में इसी तरह का एक और वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें बंदर के पिछले 5 साल से भांग पीने का जिक्र था. सोशल मीडिया पर आए देन जानवरों की नई-नई हरकतों को लेकर वीडियो वायरल होते रहते हैं. एक अन्य वीडियो में बंदर को बीयर पीते हुए शेयर किया गया था. आज के दौर में लोग कोई वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर देतें हैं. इसमें से कई वायरल वीडियो वायरल हो जाते हैं.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो