क्या फ्लाइट में ई-सिगरेट पी रहे थे युजवेंद्र चहल? वायरल वीडियो से मचा बवाल

भारत में ई-सिगरेट पर पूरी तरह बैन है। ऐसे में फ्लाइट के अंदर इसका इस्तेमाल करने पर चहल कानूनी पचड़े में फंस सकते हैं। फ्लाइट में धूम्रपान करना भी नियमों के खिलाफ है।

Sachin Hari Legha

नई दिल्ली: पंजाब किंग्स के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में चहल टीम की फ्लाइट के दौरान ई-सिगरेट का इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं। क्लिप में वे साथी खिलाड़ियों के साथ बैठे हैं और इस हरकत को छिपाने की कोशिश कर रहे हैं।

अर्शदीप ने बनाया चहल का वीडियो  

आपको बताते चलें कि युजवेंद्र चहल का यह वीडियो सबसे पहले तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने रिकॉर्ड किया था। अर्शदीप ने इसे अपने Snapchat अकाउंट पर शेयर किया, जिसके बाद यह कई प्लेटफॉर्म पर फैल गया। भारत में ई-सिगरेट पर पूरी तरह बैन है। ऐसे में फ्लाइट के अंदर इसका इस्तेमाल करने पर चहल कानूनी पचड़े में फंस सकते हैं। फ्लाइट में धूम्रपान करना भी नियमों के खिलाफ है।

IPL में खिलाड़ियों के व्यवहार पर फिर उठे सवाल   

इस घटना के बाद IPL 2026 में खिलाड़ियों के अनुशासन पर फिर बहस छिड़ गई है। इस सीजन वेपिंग और धूम्रपान को लेकर क्रिकेटरों के कई मामले सामने आ चुके हैं। चहल पहले भी एक वीडियो की वजह से ट्रोल हो चुके हैं। उस क्लिप में कथित तौर पर वे कार चलाते समय धूम्रपान कर रहे थे और सिगरेट सड़क पर फेंकते दिखे थे। तब भी फैंस ने काफी नाराजगी जताई थी।

पहले रियान पराग पर हो चुकी है कार्रवाई   

अभी तक बीसीसीआई या आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल ने चहल के ताजा वीडियो पर कोई बयान नहीं दिया है। हालांकि इस सीजन की शुरुआत में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग पर कार्रवाई हो चुकी है। मुल्लानपुर में पंजाब के खिलाफ मैच के दौरान पराग वेपिंग करते दिखे थे। गलती मानने के बाद उन्हें फटकार लगी और मैच फीस का 25% जुर्माना भी देना पड़ा था।

और भी कई विवादों से घिरे हैं चहल 

गौरतलब है कि युजवेंद्र चहल ने हाल ही में अपनी लाइफस्टाइल बदलने की बात कही थी। एबी डी विलियर्स के यूट्यूब शो पर उन्होंने कहा था, “मैंने 6 महीने से शराब छोड़ दी है। अब मैं 35 का हूं, इसलिए ज्यादा फिट रहना चाहता हूं। टीम को 150% देना चाहता हूं। सीनियर होने के नाते चाहता हूं कि IPL में लोग मुझसे सीखें।” 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो