Viral Video: पटना की आर्केस्ट्रा डांसर पारो आरती इन दिनों सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं. गुलशन द्वारा शादी के कार्यक्रम में मांग भरने का वीडियो वायरल होने के बाद पारो चर्चाओं में आ गई हैं. लेकिन जब से वीडियो चर्चा में आया, गुलशन अचानक गायब हो गया, जिससे पारो परेशान हो गई हैं.
अब गुलशन तक अपनी बात पहुंचाने के लिए पारो रात-रातभर यूट्यूबर्स को इंटरव्यू दे रही हैं. हालात ऐसे हो गए हैं कि उनके किराए के मकान के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो रही है. मकान मालिक ने तंग आकर घर खाली करने की धमकी दे दी है. पारो का कहना है कि गुलशन से संपर्क नहीं हो पा रहा, जिससे उनकी हालत बेहद खराब हो गई है.
वायरल डांसर पारो ने बताया कि जब से वीडियो सामने आया है, गुलशन उनसे बात नहीं कर रहा है. पारो ने कहा,
"गुलशन पता नहीं कहां चला गया. प्रोग्राम के बाद हम दोनों की बातचीत होती रही, लेकिन अचानक उसका फोन बंद आने लगा. उसकी वजह से मेरी हालत खराब हो गई है. मैं बहुत परेशान हूं."
पारो ने बताया कि गुलशन की वजह से उनका पारिवारिक जीवन भी प्रभावित हो गया है. उन्होंने कहा,
"मेरे ससुराल वाले भी मुझे अपनाने को तैयार नहीं हैं. गुलशन से बात नहीं हो रही, अब मैं कहां जाऊं? मैं पूरी तरह टूट गई हूं."
जब से पारो का वीडियो वायरल हुआ है, उनके घर यूट्यूबर्स का तांता लग गया है. इस वजह से पड़ोसी और मकान मालिक परेशान हो गए हैं. पारो ने रोते हुए एक वीडियो जारी कर कहा, "प्लीज, मेरे घर मत आइए. मैं बहुत परेशान हूं, अब और इंटरव्यू नहीं देना चाहती."
पटना के भूतनाथ इलाके में इन दिनों पारो ही चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं. दूर-दूर से लोग उनका इंटरव्यू लेने आ रहे हैं, जिससे इलाके में अजीब-सी हलचल मच गई है. अब देखना होगा कि गुलशन कब सामने आता है और इस मामले में आगे क्या मोड़ आता है. First Updated : Wednesday, 19 February 2025