शोरूम में आशिक संग शॉपिंग कर रही थी पत्नी, तभी पहुंच गया पति, फिर जो हुआ

नोएडा सेक्टर-49 से एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जहां उस समय विवाद खड़ा हो गया जब पति ने अपनी पत्नी को उसके आशिक संग शोरूम में शॉपिंग करते हुए रंग हाथ पकड़ लिया.

calender

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वीडियो चर्चा का विषय बना रहता है. हाल ही में नोएडा सेक्टर-49 से एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जहां उस समय विवाद खड़ा हो गया जब पति ने अपनी पत्नी को उसके आशिक संग शोरूम में शॉपिंग करते हुए रंग हाथ पकड़ लिया. वहीं अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. क्या है पूरा मामला चलिए जानते है. 

आशिक संग पत्नी कर रही शॉपिंग 

जानकारी के अनुसार, महिला एक युवक के साथ शोरूम में खरीदारी कर रही थी और इसी दौरान उसका पति वहां पहुंच गया. वहीं पत्नी को दूसरे व्यक्ति के साथ देखकर पति गुस्से से आग बबूला हो गया और दोनों के बीच बहस शुरू हो गई. हालांकि देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि पति और पत्नी के बीच हाथापाई होने लगी. 

शोरूम के बाहर जमा हुआ भीड़ 

बता दें, घटना के दौरान शोरूम के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई. इस दौरान कई लोग अपनी खरीदारी छोड़कर पूरा पति-पत्नी के बीच हो रहे झगड़े को देखने खड़े हो गए. वहीं घटनास्थल मौजूद कुछ लोगों ने स्थिति को शांत कराने की कोशिश भी की लेकिन विवाद बढ़ता चला गया. कुछ लोगों और पति के बीच भी धक्का-मुक्की होने की बात सामने आई है. 

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले जाकर पूछताछ की गई. बताया जा रहा है कि महिला ने अपने साथ मौजूद युवक से काफी महंगी खरीदारी करवाई थी. हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी तथ्यों को खंगाल रही है.

गुरुग्राम में सामने आया ऐसा ही मामला 

इसी तरह का एक चौंकाने वाला मामला गुरुग्राम से भी सामने आया है. यहां एक व्यक्ति पर अपनी पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है. पुलिस के अनुसार, पति को शक था कि उसकी पत्नी किसी दूसरे व्यक्ति से फोन पर बात कर रही थी. इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी एक निजी कंपनी में काम करते थे और उनके बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे. 

वहीं घटना वाली रात पति ने पत्नी से उसका मोबाइल फोन मांगा लेकिन पत्नी ने फोन देने से इनकार कर दिया. इसके बाद गुस्से में आकर आरोपी ने कथित रूप से वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है. दोनों घटनाओं ने रिश्तों में बढ़ते अविश्वास और घरेलू विवादों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. First Updated : Saturday, 06 June 2026

Topics :