धरती की सबसे डरावनी जगह, जहां आम लोगों के जाने पर पूरी तरह बैन, जानें वजह?
दुनिया में कई ऐसी जगहें हैं जो अपने रहस्यों और अनोखी विशेषताओं के कारण चर्चा में रहती हैं. ब्राजील के तट के पास स्थित एक छोटा सा आइलैंड भी ऐसी ही जगहों में शामिल है, जिस आइलैंड को स्नेक आइलैंड के नाम से जाना जाता है.

नई दिल्ली: दुनिया में कई ऐसी जगहें हैं जो अपने रहस्यों और अनोखी विशेषताओं के कारण चर्चा में रहती हैं. बता दें, ब्राजील के तट के पास स्थित एक छोटा सा आइलैंड भी ऐसी ही जगहों में शामिल है, जिस आइलैंड को स्नेक आइलैंड के नाम से जाना जाता है. ऐसा इसलिए क्योंकि यहां इतनी बड़ी संख्या में सांप पाए जाते हैं कि आम लोगों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है.
ब्राजील कितनी दूर है ये जगह
बता दें, यह आइलैंड ब्राजील की मुख्य भूमि से करीब 33 किलोमीटर दूर स्थित है. वहीं वर्षों से इस जगह को लेकर कई कहानियां और दावे सामने आते रहे हैं. हैरानी की बात ये ही कि सोशल मीडिया पर इसे दुनिया की सबसे खतरनाक जगहों में से एक बताया जाता है. कई वीडियो और पोस्ट में दावा किया जाता है कि यहां हर कुछ कदम पर सांप दिखाई दे जाते हैं, हालांकि एक्सपर्ट्स इन दावों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया मानते हैं.
पाई जाती है दुनिया की रेयर स्पीशीज
इस आइलैंड की सबसे खास बात यह है कि यहां गोल्डन लांसहेड नाम की रेयर स्पीशीज के सांप भी पाए जाते हैं. माना जाता है कि यह स्पीशीज दुनिया में केवल इसी आइलैंडपर मौजूद है. वहीं साइंटिस्ट के अनुसार हजारों साल पहले समुद्र के जलस्तर में बदलाव के कारण यह आइलैंडपर मुख्य भूमि से अलग हो गया था. इसके बाद यहां मौजूद सांप इसी क्षेत्र में सीमित होकर रह गए और समय के साथ उन्होंने अपने वातावरण के अनुसार खुद को ढाल लिया.
क्यों है आम लोगों के जाने की मनाही
बता दें, सुरक्षा कारणों के चलते इस आइलैंड पर आम पर्यटकों को जाने की अनुमति नहीं है. केवल वैज्ञानिकों और विशेष अनुमति प्राप्त सरकारी टीमों को ही यहां प्रवेश दिया जाता है और उन्हें भी सख्त सुरक्षा नियमों का पालन करना पड़ता है.
हालांकि इंटरनेट पर इस आइलैंड को लेकर कई डरावनी कहानियां प्रचलित हैं लेकिन रिसर्चर का कहना है कि ये सांप बिना वजह इंसानों पर हमला नहीं करते और वे मुख्य रूप से पक्षियों और छोटे जीवों का शिकार करते हैं. इसके साथ ही वैज्ञानिकों का मानना है कि यहां सांपों की संख्या को लेकर जो दावे किए जाते हैं, वास्तविक संख्या उनसे कम हो सकती है. इन सभी दावों के बाद भी ये धरती की सबसे डरावनी जगह मानी जाती है.


