दिल्ली
दिल्ली में ईद-उल-फितर पर हाईटेक सुरक्षा: 15 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात, ड्रोन से होगी निगरानी
इस बार दिल्ली में ईद-उल-फितर की नमाज हाईटेक स्टाइल और शानदार सुरक्षा के बीच अदा होगी. दिल्ली पुलिस ने 15,000 से ज्यादा जांबाजों को तैनात किया गया है. ड्रोन उड़ान भरेंगे, सीसीटीवी और एआई तकनीक से हर गली-नुक्कड़ पर पैनी नजर रखी जाएगी.
सर्दी का कमबैक, दिल्ली में पिछले 6 वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन
दिल्ली में मार्च में असामान्य ठंड और बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आई और छह साल का सबसे ठंडा दिन दर्ज हुआ. बारिश की वजह से वायु गुणवत्ता भी सुधरकर ‘संतोषजनक’ स्तर पर पहुंची. हालांकि, आने वाले दिनों में फिर से मौसम सामान्य होने की संभावना है.
दिल्ली में ईद के चलते अलर्ट, उत्तम नगर में तनाव, कोर्ट ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
दिल्ली हाई कोर्ट ने उत्तम नगर में बढ़ते तनाव को देखते हुए पुलिस और प्रशासन को ईद से पहले शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. साथ ही अदालत ने राम नवमी तक सख्त सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने को कहा है.
दिल्ली के रामलीला मैदान में किसान पंचायत आज, इन रूट्स पर निकलने से बचें, पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली के रामलीला मैदान में आज गुरुवार, 19 मार्च को धूमधाम से किसान पंचायत होने वाली है! लाखों किसानों की भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने अलर्ट जारी कर दिया है. कई प्रमुख सड़कों पर जाम और परेशानी की संभावना है, तो बाहर निकलने से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर चेक कर लें.
'खून से होली...', पानी के गुब्बारे से शुरू, मौत तक पहुंचा विवाद, ईद से पहले क्यों उत्तम नगर छोड़ रहे मुसलमान?
दिल्ली के उत्तम नगर स्थित हस्तसाल गांव में तनाव का माहौल है. होली के दिन हुई दुखद घटना के बाद कई मुस्लिम परिवार डर के साए में जी रहे हैं. वे स्थिति सामान्य होने तक और ईद से पहले यहां से जाने की तैयारी में हैं. मीडिया से बातचीत में कई परिवारों ने अपनी मजबूरी और चिंता जाहिर की है.
दिल्ली के पालम में लगी भीषण आग, मौके पर 9 की मौत, बचाव कार्य जारी
दिल्ली के पालम इलाके में बुधवार सुबह दिल दहला देने वाली घटना हुई. एक मकान में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिसमें कम से कम छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. कई अन्य लोग बुरी तरह झुलस गए हैं. फायर ब्रिगेड की टीमें अभी भी राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं.
दिल्ली में आज से मौसम पलटेगा, आज से 3 दिन बारिश-आंधी का अलर्ट, 50 km/hr की रफ्तार से हवा भी चलेगी
आज यानी बुधवार से मौसम का मूड अचानक बदलने वाला है. आईएमडी के मुताबिक 18 से 20 मार्च तक बादल छाए रहेंगे, तापमान में आएगा जोरदार उतार-चढ़ाव और कई जगहों पर हल्की-फुल्की बारिश भी हो सकती है. ठंडक का मजा लें.