आखिर Elon Musk को महिला कर्मचारियों से क्या है खुंदक? कोर्ट पहुंचे छंटनीशुदा कर्मचारी

दुनिया के सबसे धनवान व्यक्ति और ट्विटर के मालिक एलन मस्क तेजी से फैसले लेने और अपनी कार्यशैली के लिए हमेशा चर्चाओं में रहते है। बता दें कि मस्क के 44 बिलियन डॉलर में ट्विटर को खरीदा है। अब एलन मस्क के एक फैसले के खिलाफ टविट्र की कुछ पूर्व महिला कर्मचारियों ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

Lalit Hudda
Lalit Hudda

दुनिया के सबसे धनवान व्यक्ति और ट्विटर के मालिक एलन मस्क तेजी से फैसले लेने और अपनी कार्यशैली के लिए हमेशा चर्चाओं में रहते है। बता दें कि मस्क के 44 बिलियन डॉलर में ट्विटर को खरीदा है। अब एलन मस्क के एक फैसले के खिलाफ टविट्र की कुछ पूर्व महिला कर्मचारियों ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर, टेस्ला, स्पेसएक्स जैसी कई कंपनियों के मालिक एलन मस्क के एक फैसले के खिलाफ ट्विटर की पूर्व महिला कर्मचारियों ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। दरअसल, एलन मस्क के ट्विटर खरीदने के बाद कर्मचारियों को सैलरी और प्रमोशन की उम्मीद थी, लेकिन टविट्र के नए मालिक बनने के बाद मस्क ने बड़े पैमाने पर छंटनी कर दी। इससे कर्मचारियों की उम्मीदों पर पानी फिर गया। इस छंटनी में अधिकतर महिलाओं को नौकरी चली गई। अब नौकरी गंवाने वाली कुछ महिलाएं टविट्र के खिलाफ केस कर रही हैं।

कंपनी के खिलाफ केस करने वाली महिलाओं ने दावा किया है कि ट्विटर ने छंटनी प्रक्रिया में महिला कर्मचारियों को जानबूझकर निशाना बनाया। बता दें कि एलन मस्क के द्वारा ट्विटर को खरीदने के बाद कई कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया था। इसके बाद अब कंपनी के खिलाफ कानूनी चुनौतियों में महिलाओं से भेदभाव करने का मामला सामने आया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, टविट्र में हुए कई बड़े बदलावों के बाद सैकड़ों कर्मचारी इस्तीफा दे चुके हैं। बुधवार को सैन फ्रांसिस्को फेडेरल कोर्ट में दायर की गई एक याचिका में कहा गया है कि ट्विटर ने 47 फीसदी पुरुष कर्मचारियों की तुलना में 57 फीसदी महिला कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है।

दायर याचिका में दावा किया गया है कि पुरुषों से ज्यादा महिला कर्मचारियों को नौकरी से निकाला गया है। इसमें कहा गया है कि लैंगिक असमानता इंजीनियरिंग पदों पर और ज्यादा थी, जहां 48 फीसदी पुरुषों की तुलना में 63 फीसदी महिलाओं ने अपनी नौकरी गंवाई है। इस मामले में महिलाओं ने कंपनी पर वर्कप्लेस पर यौन भेदभाव पर प्रतिबंध लगाने वाले संघीय और कैलिफोर्निया कानूनों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है।

इस मामले में महिलाओं की वकील शैनन लिस-रिओर्डन ने कहा कि टविट्र का अधिग्रहण करने के बाद एलन मस्क ने प्रतिभा और योगदान को नजरअंदाज करते हुए महिलाओं को टारगेट किया है।

calender
10 December 2022, 06:46 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो