America: वर्जीनिया के वॉलमार्ट स्टोर में फायरिंग, 10 की मौत, कई घायल

अमेरिका में वर्जीनिया के वॉलमार्ट स्टोर में अंधाधुंध गोलीबारी की घटना सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि एक अज्ञात हमलावर ने वॉलमार्ट स्टोर में गोलियां बरसा दीं। इस घटना में 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कई अन्य लोगों के घायल होने की खबर है।

Shruti Singh
Edited By: Shruti Singh

अमेरिका में वर्जीनिया के वॉलमार्ट स्टोर में अंधाधुंध गोलीबारी की घटना सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि एक अज्ञात हमलावर ने वॉलमार्ट स्टोर में गोलियां बरसा दीं। इस घटना में 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कई अन्य लोगों के घायल होने की खबर है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए शूटर को मार गिराया हैं। ये पूरी घटना अमेरिका में वर्जीनिया के चेसापीक में हुई। पुलिस का कहना है कि इस फायरिंग में 10 लोगों की मौत हो गई। वहीं कई लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही पुलिस ने इलाके को सील करके आगे की जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि इससे पहले 20 नवंबर को अमेरिका के कोलोराडो स्प्रिंग्स शहर में गोलाबारी हुई थी। यहां एक नाइट क्लब में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई थी और करीब 18 लोग घायल हुए थे।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag