पुतिन की गर्लफ्रेंड अलीना पर अमेरिका ने लगाए ये प्रतिबंध

अमेरिका ने रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की गर्लफ्रेंड और पूर्व जिमनास्ट अलीना कबाएवा का वीजा फ्रीज करते हुए उनकी संपत्तियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। मंगलवार को अमेरिका के वित्त विभाग ने यह जानकारी दी।

Janbhawana Times

अलीना पूर्व ओलंपिक जिमनास्ट होने के साथ-साथ स्टेट ड्यूमा (रूसी संसद का निचला सदन) की पूर्व सदस्य हैं। इसके अलावा वे रूस की एक मीडिया कंपनी की भी प्रमुख हैं। पुतिन के आलोचक एलेक्सी नवलनी लंबे अरसे से अलीना कबाएवा के खिलाफ प्रतिबंध लगाने की मांग कर रहे थे।

बीते दिनों यह चर्चा हो रही थी कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन एक बार फिर पिता बन सकते हैं और उनके बच्चे की मां उनकी गर्लफ्रेंड अलीना होगी। इसके अलावा अमेरिका के वित्त विभाग ने एंड्री ग्रिगोरीविच गुरेव पर भी प्रतिबंध लगाए हैं। वे विटनहर्स्ट एस्टेट के मालिक हैं।

विटनहर्स्ट एस्टेट लंदन में स्थित बकिंघम पैलेस के बाद दूसरा सबसे बड़ा महल है। इसके साथ ही उनकी 12 करोड़ डॉलर की संपत्ति पर भी प्रतिबंध लगाए गए हैं। इससे पहले अप्रैल में अमेरिका ने पुतिन की दो बेटियों कैटरीना व्लादिमीरोवना तिखोनोवा और मारिया व्लादिमीरोवना वोरोत्सोवा पर भी प्रतिबंध लगाए थे।

calender
03 August 2022, 03:27 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो