score Card

Aung San Suu Kyi की मुश्किलें और बढ़ीं, सजा की मियाद बढ़ने से जेल में बिताने होंगे 33 साल

म्‍यांमार की जुंटा अदालत (मिलिट्री कोर्ट) ने शुक्रवार को भ्रष्टाचार मामले में देश की पूर्व नेता आंग सान सू की को सात साल की सजा सुनाई है। करीब 18 महीने तक चले ट्रायल के बाद उन्‍हें यह सजा सुनाई गई। इसके साथ अब सू की सजा बढ़कर 33 साल तक हो गई है। इससे पहले उन्हें भ्रष्टाचार के पांच मामलों में सजा सुनाई गई थी।

Lalit Hudda
Edited By: Lalit Hudda

म्‍यांमार की जुंटा अदालत (मिलिट्री कोर्ट) ने शुक्रवार को भ्रष्टाचार मामले में देश की पूर्व नेता आंग सान सू की को सात साल की सजा सुनाई है। करीब 18 महीने तक चले ट्रायल के बाद उन्‍हें यह सजा सुनाई गई। इसके साथ अब सू की सजा बढ़कर 33 साल तक हो गई है। इससे पहले उन्हें भ्रष्टाचार के पांच मामलों में सजा सुनाई गई थी।

म्यांमार में साल 2021 में हुए तख्‍तापलट के बाद से आंग सान सू की जेल में हैं। भ्रष्‍टाचार, कोविड के नियमों का उल्‍लंघन करने समेत कई मामलों में सू की को दोषी करार दिया गया है। सू की का जब से ट्रायल शुरू हुआ है तब से वह सिर्फ एक बार ही मीडिया के सामने आई है। उस दौरान उनकी हालात काफी खराब नजर आ रही थी। मीडिया रिपोर्ट की माने तो, अब उनकी हालात ठीक है।

एक दशक के बाद म्यांमार की सत्ता सेना के हाथ में आई और देश बड़ी अशांति का सामना कर रहा था। इसके बाद एक फरवरी 2021 को 77 वर्षीय सू की को गिरफ्तार किया गया था। बता दें कि सू की नोबल पुरस्‍कार विजेता हैं। इसके साथ उन्हें देश में एक महान व्‍यक्तित्‍व के तौर पर देखा जाता है।

दरअसल, 2021 में जब से म्यांमार में तख्‍तापलट हुआ है, तभी से वहां के हालात काफी खराब है। एक स्‍थानीय मॉनिटरिंग ग्रुप के मुताबिक, देश में जब से सेना के हाथ में सत्‍ता आई है, तब से लेकर अब तक करीब 2600 लोगों की हत्‍या हो चुकी है।

calender
30 December 2022, 01:53 PM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag