Biden 2024 में फिर से लड़ेंगे चुनावः White House

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन 2024 में फिर से चुनाव लड़ेंगे। इसकी पुष्टि व्हाइट हाउस के प्रवक्ता कैरीन जीन पियरे ने की।

Janbhawana Times

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन 2024 में फिर से चुनाव लड़ेंगे। इसकी पुष्टि व्हाइट हाउस के प्रवक्ता कैरीन जीन पियरे ने की। प्रवक्ता पियरे ने इन दावों से इनकार किया कि राष्ट्रपति बाइडेन की उम्र इसमें आड़े आ सकती है।

उन्होंने सीएनएन को बताया कि मैं जो कह सकती हूं वह यह है कि राष्ट्रपति ने बार-बार कहा है कि उनकी वर्ष 2024 में चुनाव लड़ने की योजना है। प्रवक्ता ने कहा कि मैं केवल इतना कह सकती हूं कि राष्ट्रपति का इरादा वही है जिसे करने की वह योजना बना रहे हैं।

अधिकारी ने आश्वासन दिया कि प्रशासन उम्र के मुद्दे पर ध्यान केंद्रित नहीं कर रहा है और राष्ट्रपति की प्राथमिकता अमेरिकी लोगों के हित और उनके जीवन में सुधार के लिए काम करने की है।

यह बयान न्यूयॉर्क टाइम्स की एक खबर में आया है जिसमें ओबामा प्रशासन के पूर्व मुख्य रणनीतिकार डेविड एक्सलरोड के हवाले से कहा गया था कि अगर बाइडेन दूसरे कार्यकाल के लिए चुनाव लड़ते हैं तो उनकी उम्र आड़े आयेगी। प्रवक्ता ने इन टिप्पणियों को ‘अफवाह और भ्रांतिपूर्ण’ करार दिया।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो