सऊदी अरब में क्रिसमस की रौनक ने कट्टरपंथियों को चिढ़ा दिया

इस्लामिक देश सऊदी अरब में क्रिसमस मनाए जाने को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रिया दी हैं। बता दें कि सऊदी अरब में क्रिसमस मनाना हमेशा से विवादों का विषय रहा है।

Lalit Hudda
Lalit Hudda

इस्लामिक देश सऊदी अरब में क्रिसमस मनाए जाने को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रिया दी हैं। बता दें कि सऊदी अरब में क्रिसमस मनाना हमेशा से विवादों का विषय रहा है।

पिछले दिनों सऊदी अरब में क्रिसमस का त्योहार काफी धूमधाम से मनाया गया है और इसकी रौनक ने हर किसी को हैरान कर दिया। मोहम्मद बिन सलमान के क्राउन प्रिंस बनने के बाद इस्लामिक देश में काफी बदलाव आए है। बता दें कि पहले सऊदी अरब में क्रिसमस के जुड़े सामान दुकानों पर चोरी छिपे बेचे जाते थे।

इस बार राजधानी रियाद के कई मॉल में क्रिसमस की खूब रौनक देखी गई। देश के प्रमुख अखबार द अरब न्यूज ने पहली बार क्रिसमस को लेकर स्पेशल एडिशन छापा है। इससे वहां के रूढ़िवादी लोग काफी नाराज हैं।

दरअसल, सऊदी अरब में गैर-इस्लामिक त्योहारों पर बधाई देना हमेशा से विवादों में रहा है। हालांकि एक मुस्लिम धर्मगुरु ने इस बार क्रिसमस को लेकर कहा कि इस्लाम में ऐसा कहीं लिखा नहीं गया है कि किसी दूसरे धर्म के त्योहार पर बधाई देने की मनाही हो।

रिपोर्ट के मुताबिक, क्रिसमस को लेकर सरकार के रुख पर युवाओं में काफी खुशी है और अपने दोस्तो के साथ सोशल मीडिया पर क्रिसमस की फोटो शेयर कर रहे है। जबकि कुछ यूजर्स क्रिसमस मनाए जाने की आलोचना कर रहे है। एक यूजर्स ने ट्विटर पर कहा कि अल्लाह सऊदी अरब के लोगों को सही राह दिखाए। एक बांग्लादेशी यूजर ने ट्वीट कर इसे पूरी तरह शर्मनाक बताया है।

calender
28 December 2022, 02:56 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो