आर्थिक संकट के चलते श्रीलंका में बढ़ा अपराधों का ग्राफ

श्रीलंका में भयावह आर्थिक संकट के बीच देश में चोरी, डकैती और लूटपाट की घटनाओं में तेजी आई है।

Janbhawana Times

श्रीलंका में भयावह आर्थिक संकट के बीच देश में चोरी, डकैती और लूटपाट की घटनाओं में तेजी आई है।

श्रीलंका पुलिस के मुताबिक 2021 में देश भर में 14 हजार 312 चोरी, डकैती और लूटपाट की घटनाएं हुई थी लेकिन इस साल के पहले चार महीनों में ही इस तरह चार हजार 853 घटनाएं हो गई। इस साल डकैती की 948 घटनाएं हुई है जो पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में लगभग 200 ज्यादा है।

जानकारी के मुताबिक पिछले साल श्रीलंका में घरों से लूटपाट की कुल छह हजार 840 घटनाएं हुई वहीं इस साल जनवरी से अप्रैल तक चार माह में यह आंकड़ा दो हजार 224 पर पहुंच गया। इसी तरह पिछले साल 25 हजार से ज्यादा की सम्पत्ति चोरी की चार हजार 787 घटनाएं हुई जो इस वर्ष जनवरी से अप्रैल तक चार महीनों में ही 1500 तक पहुंच गई।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag