Donald Trump: दुष्कर्म का आरोप लगने पर तिलमिलाए पूर्व राष्ट्रपति, पीड़िता का किया अपमान

अमेरिका के पूर्व डोनाल्ड ट्रंप पर एक लेखिका ने दुष्कर्म का आरोप का आरोप लगाया है। यह मामला 90 के दशक का है और इस मामले को लेकर पीड़िता ने ट्रंप के खिलाफ कोर्ट में केस दर्ज किया है। इस केस की सुनवाई के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने पीड़िता पर कई आरोप लगाते हुए उसकी बेइज्जती की है। इतना ही नहीं बाद में उस पर केस करने की भी धमकी दी है।

Lalit Hudda

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर एले पत्रिका की पत्रकार ई जीन कैरोल ने दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। इस केस की गवाही के दौरान ट्रंप ने पीड़िता की अपमान किया है। उन्होंने कहा कि वह कह रही है कि मैंने कुछ किया, लेकिन ऐसा कुछ कभी हुआ ही नहीं। उन्होंने कहा कि मैं इस मामले के बारे में जानता ही नहीं हूं।

इस बीच डोनाल्ड ट्रंप की पीड़िता के वकील रॉबर्टा कापलान से तीखी नोंकझोंक हो गई। ट्रंप ने पीड़िता कैरोल साजिशकर्ता बताते हुए दावा कि उन्होंने उनके खिलाफ झूठा केस दर्ज किया है। ट्रंप ने पीड़िता के वकील रॉबर्टा से कहा कि "जब यह केस खत्म हो जाएगा तो मैं उसके खिलाफ मुकदमा करूंगा और मैं तुम्हारे खिलाफ भी मुकदमा करूंगा।"

दरअसल, पीड़िता कैरोल ने साल 2019 में प्रकाशित अपनी किताब में इसका दावा किया है। कैरोल ने किताब में दावा किया कि 90 के दशक में मैनहैट्टन के एक डिपार्टमेंटल स्टोर में ट्रंप ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। इस पर ट्रंप का कहना है कि "ऐसी कोई घटना हुई ही नहीं।" ट्रंप ने दावा किया कि "वह मुझ पर दुष्कर्म के आरोप लगा रही है, लेकिन मैं इसे जानता ही नहीं हूं कि यह कौन है।" ट्रंप ने यह भी कहा कि पीड़िता मानसिक तौर पर बीमार है।

इससे पहले बीते मंगलवार को डोनाल्ड ट्रंप ने तीसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति पद की दौड़ में शामिल होने का ऐलान किया है। ट्रंप ने यह ऐलान ऐसे समय में किया है जब वे मार आ लागो क्लब मामला, दुष्कर्म केस समेत कई अन्य मामलों में कानूनी कार्रवाई का सामना कर रहे है।

calender
14 January 2023, 03:07 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो