डोभाल ने हिंद महासागर क्षेत्र में पड़ोसियों के बीच सहयोग मजबूत करने का किया आह्वान

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री पड़ोसियों के बीच साझा सुरक्षा चुनौतियों के समाधान के लिए सहयोग को मजबूत करने का बुधवार को आह्वान किया।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

माले, नौ मार्च (भाषा) राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री पड़ोसियों के बीच साझा सुरक्षा चुनौतियों के समाधान के लिए सहयोग को मजबूत करने का बुधवार को आह्वान किया।

दिन में पहले मालदीव पहुंचे डोभाल ने यहां 5वीं एनएसए-स्तरीय कोलंबो सुरक्षा सम्मेलन (सीएससी) बैठक को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की।

मालदीव में भारतीय उच्चायोग ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘एनएसए अजीत डोभाल ने अपने बयान में साझा सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए समुद्री पड़ोसियों के बीच सहयोग को मजबूत करने का आह्वान किया है।’’

दो दिवसीय सम्मेलन में भारत, श्रीलंका, मालदीव, मॉरिशस, बांग्लादेश और सेशेल्स के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।

सम्मेलन में मालदीव की रक्षा मंत्री मारिया दीदी ने मालदीव के सामने उत्पन्न मादक पदार्थ तस्करी, मानव तस्करी, समुद्री डकैती, मत्स्य पालन, आतंकवाद रोधी और हिंसक अतिवाद जैसी क्षेत्रीय सुरक्षा चुनौतियों पर प्रकाश डाला।

मारिया ने सम्मेलन में मॉरिशस की सदस्यता का भी स्वागत किया जिससे इसमें सदस्य देशों की संख्या बढ़कर 4 हो गई है। उन्होंने उम्मीद जतायी कि पर्यवेक्षक सदस्य जल्द ही सम्मेलन में शामिल होंगे।

calender
09 March 2022, 06:41 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो