पारा चढ़ने से इस ठंडे देश में पिघलने लगा रनवे, सभी उड़ानें हुई रद्द

यूरोप के कई देश इस बार भयंकर गर्मी की मार झेल रहे हैं। वहीं ब्रिटेन में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है। ब्रिटेन में ज्यादा तापमान के कारण दिन में सड़कों की डामर पिघलने लगी है। लंदन के लोकप्रिय एयरपोर्ट से कल कई घंटे विमान सेवाओं को रोकना पड़ा। क्योंकि पारा बढ़ने के कारण यहां का रनवे ही पिघल गया था।

Janbhawana Times

इस दौरान सिर्फ पब्ल्कि एयरपोर्ट ही नहीं, बल्कि वहां के रॉयल एयर फोर्स के सबसे बड़े एयरबेस की स्थिति भी ऐसी ही थी। ये रनवे टेकऑफ और लैंडिंग के लिए उपयुक्त नहीं रहा। वहीं मौसम विभाग ने मंगलवार को सोमवार की अपेक्षा और अधिक तापमान होने की आशंका जताई है। ब्रिटेन के एक लोकप्रिय एयरपोर्ट पर सोमवार को भयंकर गर्मी के चलते जो हालात पैदा हुए वह शायद पूरी दुनिया के भविष्य के लिए किसी चेतावनी से कम नहीं है।

लंदन के ल्यूटन एयरपोर्ट का रनवे ही ज्यादा तापमान में पिघल गया। जिसकी वजह से विमानों के लिए उड़ान भरना नामुमकिन हो गया। बढ़ते तापमान के कारण रनवे विमानों के टेकऑफ या लैंडिंग के लिए पूरी तरह से सुरक्षित नहीं था। जिसके चलते करीब तीन घंटे तक दिन की सभी उड़ानों को रद्द करना पड़ा। सोमवार को ल्यूटन एयरपोर्ट का तापमान 36 डिग्री तक पहुंच गया था।

ल्यूटन एयरपोर्ट से इजीजेट, विज एयर, रायनएयर और टूयूआई जैसी एयरलाइंस के विमानों का संचालन होता है। मिरर की एक रिपोर्ट के अनुसार, अंतिम फ्लाइट ने दिन के 3 बजकर 7 मिनट पर उड़ान भरी, लेकिन उसके बाद उड़ानें रद्द करनी पड़ी। प्रवक्ता की ओर से घोषणा की गई कि ल्यूटन एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली सारी फ्लाइट रद्द की जाती हैं, जो विमान ल्यूटन एयरपोर्ट पर उतरने वाले हैं, उन्हें डायवर्ट किया जा रहा है।

calender
19 July 2022, 05:43 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो