जापान के पूर्व PM शिंजो आबे पर गोली से हमला, हालत नाजुक

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर आज गोली से हमला हुआ। बताया जा रहा है कि एक भाषण के दौरान उन्हें गोली मारी गई है। फिलहाल शिंजो आबे की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर आज गोली से हमला हुआ। बताया जा रहा है कि एक भाषण के दौरान उन्हें गोली मारी गई है। फिलहाल शिंजो आबे की हालत गंभीर बताई जा रही है।

खबर है कि पूर्व पीएम शिंजो को गोली लगने के बाद वह खून से लथपथ हो गए। साथ ही उन्हें नाजुक हालत में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। बता दें कि गोली लगने के बाद शिंजो आबे को दिल का दौड़ा भी पर गया था। ऐसे में उनके दिल ने काम करना बंद कर दिया है। इतना ही नहीं उन्हें सांस भी नही आ रही है।

जापान के प्रधानमंत्री फुमिओ किशिदा Nara Medical University Hospital जा रहे है। ये वहीं अस्पताल है जहां शिंजो आबे को भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, शिंजो आबे पर हमला नारा शहर में तब हुआ जब वह भाषण दे रहे थे। वह अचानक से नीचे गिर गए और उनको शरीर से काफी खून बहने लगा। इस दौरान कुछ लोगों को गोली लगने की आवाज सुनाई दी।

calender
08 July 2022, 10:44 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो