G20 Summit 2022: बाली में पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय के लोगों को किया संबोधित, मोदी-मोदी का नारा बुलंद

इंडोनेशिया के बाली में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन के पहले दिन एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय समुदाय के लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान भारतीय समुदाय के लोगों ने मोदी-मोदी का नारा बुलंद किया।

Lalit Hudda
Lalit Hudda

इंडोनेशिया के बाली में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन के पहले दिन एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय समुदाय के लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान भारतीय समुदाय के लोगों ने मोदी-मोदी का नारा बुलंद किया।

कार्यक्रम के बीच पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय के लोगों को बधाई दी। इस बीच भारतीय समुदाय के लोगों ने मोदी-मोदी का नारे लगाए। इस दौरान पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि "बाली आने के बाद हर भारतीय को एक अलग ही अनुभूति होती है और मैं भी वही महसूस कर रहा हूं।"

प्रधानमंत्री ने भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि "जिस स्थान के साथ भारत का हजारों वर्षों पुराना गहरा रिश्ता रहा हो, जिसके बारे में सुनते रहते हो। पीढ़ी दर पीढ़ी उस परंपरा को आगे बढ़ाया, लेकिन कभी ओझल नहीं होने दिया।"

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि "हम यहां से 1500 किमी दूर भारत के कटक में इंडोनेशियाई परंपराओं के गीत गाते हैं, बाली यात्रा महोत्सव चल रहा है, बाली जात्रा।" उन्होंने कहा कि "बाली जात्रा महोत्सव हजारों वर्षों पुराने भारत-इंडोनेशिया व्यापार संबंधों का जश्न मना रहा है।"

प्रधानमंत्री मोदी ने बाली कार्यक्रम में कहा कि "कुछ महीने पहले 15 अगस्त को भारत ने आजादी के 75 वर्ष पूरे किए।" उन्होंने कहा कि "इंडोनेशिया का स्वतंत्रता दिवस भारत के दो दिन बाद आता यानी 17 अगस्त को आता है, लेकिन इंडोनेशिया सौभाग्यशाली था कि उसे भारत से दो वर्ष पहले स्वतंत्रता मिल गई। भारत इंडोनेशिया से बहुत कुछ सीख सकता है।"

calender
15 November 2022, 05:16 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो