Japan: पूर्व प्रधानमंत्री Shinzo Abe की गोली मारकर हत्या

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का निधन हो गया है। अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया है। शिंजो आबे को आज सुबह

Janbhawana Times
Janbhawana Times

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का निधन हो गया है। अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया है। शिंजो आबे को आज सुबह भाषण के दौरान एक हमलावर ने गोली मारी थी। जिसके बाद आबे जमीन पर गिर गए थे। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए एयर एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

शुक्रवार को नारा शहर में भाषण के दौरान हमलावर ने शिंजो आबे पर गोली से हमला किया। इस दौरान हमलावर ने दो गोली शिंजो आबे को मार दी। इसके बाद वहां भगदड़ मच गई और आबे जमीन पर गिर गए। इस बीच घायल अवस्था में आबे को एयर एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बता दें कि गोली लगने के बाद शिंजो आबे को दिल का दौड़ा भी पर गया था। ऐसे में उनके दिल ने काम करना बंद कर दिया। इतना ही नहीं उन्हें सांस भी नही आ रही थी। जापान के प्रधानमंत्री फुमिओ किशिदा Nara Medical University Hospital गए। ये वहीं अस्पताल है जहां शिंजो आबे को भर्ती कराया गया है।

अस्पताल में इलाज के दौरान शिंजो आबे की मौत हो गई। वहीं पुलिस ने हमलावर को हिरासत में ले लिया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

calender
08 July 2022, 02:47 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो