score Card

London: हमलावर ने अंतिम संस्कार के दौरान की गोलीबारी, सात साल की बच्ची समेत छह घायल

लंदन के एक चर्च के पास शनिवार को अंतिम संस्कार दौरान एक हमलावर ने अंधाधुन गोलीबारी की। इस गोलीबारी में एक सात साल की बच्ची समेत छह लोग घायल हो गए। जबकि एक महिला को लंदन के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Lalit Hudda
Edited By: Lalit Hudda

लंदन के एक चर्च के पास शनिवार को अंतिम संस्कार दौरान एक हमलावर ने अंधाधुन गोलीबारी की। इस गोलीबारी में एक सात साल की बच्ची समेत छह लोग घायल हो गए। जबकि एक महिला को लंदन के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लंदन पुलिस ने एक बयान जारी कर कहा कि गोलीबारी की यह घटना शनिवार को एक चर्च के पास उस दौरान हुई जब एक अंतिम संस्कार हो रहा था। पुलिस का कहना है कि शुरुआती पूछताछ से पता चलता है कि यह गोलियां चलती गाड़ी से चलाई गई है और गोलीबारी करने के बाद आरोपी वहां से भाग गया।

यह गोलीबारी की घटना लंदन के सबसे व्यस्त रहने वाले यूस्टन रेलवे स्टेशन के पास हुई है। इस घटना के बाद आसपास के लोगों में डर का माहौल है। इस घटना में एक सात साल की बच्ची समेत छह लोग घायल हो गए है। घायलों में चार अन्य महिलाएं और 12 साल की लड़की भी मौजूद है।

वहीं इस गोलीबारी में एक 21 वर्षीय युवती को गंभीर चोंटे आई है। इसके बाद उसे सेंट्रल लंदन के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस के मुताबिक, घायल युवती की चोटें जानलेवा नहीं हैं। इसके अलावा इस घटना में 41, 48 और 54 साल की तीन महिलाएं घायल हुई हैं। इन महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन बाद में चोंटे ठीक होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

इस घटना को लेकर लंदन के पुलिस अधीक्षक एड वेल्स ने कहा कि "यहां गोलीबारी की कोई भी घटना अस्वीकार्य है, लेकिन दो बच्चों समेत कई लोगों की शनिवार दोपहर गोली लगने से घायल होने की खबर चौंकाने वाली है।" पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हम इस हमले की जांच कर रहे हैं, जिसमें स्थानीय अधिकारी और जांच टीम शामिल है।

calender
15 January 2023, 02:31 PM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag