रूस ने फिर की भारत की तारीफ, यूएनएससी में स्थायी सदस्यता का किया समर्थन

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में एक बार फिर भारत की स्थायी सदस्यता का समर्थन किया है। बता दें कि 15 सदस्यीता देशों की परिषद के पांच स्थायी सदस्यों में से अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस और रूस ने संयुक्त राष्ट्र में भारत के लिए स्थायी सदस्यता का समर्थन किया है।

Lalit Hudda

रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने भारत की तारीफ करते हुए कहा कि भारत ने वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर सयुंक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अहम भूमिका निभाई है। सात दिसंबर को मॉस्को में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान रूसी विदेश मंत्री ने कहा कि मुझे लगता है कि भारत वर्तमान में आर्थिक विकास के मामले में अग्रणी देशों में से एक है और भारत की आबादी जल्द किसी भी अन्य देश की तुलना में बड़ी होगी।

लावरोव ने कहा कि भारत के पास विभिन्न समस्याओं को हल करने का बड़ा राजनयिक अनुभव है। उन्होंने कहा कि भारत संयुक्त राष्ट्र के साथ-साथ शंघाई सहयोग संगठन में दक्षिण एशिया की एकीकरण संरचनाओं की श्रृंखला में सक्रिय भूमिका अदा करता है।

इससे पहले संयुक्त राष्ट्र में ब्रिटेन के राजदूत बारबरा वुडवर्ड ने कहा, हम भारत, जर्मनी, जापान और ब्राजील के लिए परिषद में नई स्थायी सीटों के निर्माण के साथ-साथ स्थायी अफ्रीकी प्रतिनिधित्व का समर्थन करते हैं। वहीं फ्रांस के उप स्थायी प्रतिनिधि ने परिषद में कहा कि फ्रांस की स्थिति स्थिर है और सर्वविदित है। हम चाहते हैं कि परिषद आज की दुनिया का और अधिक प्रतिनिधित्व करे।

calender
12 December 2022, 01:46 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो