score Card

एक बार फिर भारत के साथ रुस ने निभाई अपनी दोस्ती, POK को बताया भारत का हिस्सा

रुस कैसे भारत के लिए अपनी दोस्ती को भुला सकता था। रुस ने हाल ही में भारत के साथ अपनी दोस्ती को निभाते हुए पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) को और चीन के साथ सटे अक्साई चिन को भारत का अंग बताया है। इसको लेकर रुस ने एक मानचित्र जारी किया है।

Vishal Rana
Edited By: Vishal Rana

रुस और भारत की दोस्ती पूरी दुनिया को पता है रुस हमेशा भारत के साथ और भारत रुस के साथ खड़ा रहा हैं भले ही अंतराष्ट्रीय स्तर पर रुस को यूक्रेन के खिलाफ युद्ध को लेकर काफी देशों की आलोंचना झेलनी पड़ रही हो लेकिन भारत ने कभी रुस के खिलाफ खुलकर कुछ नहीं बोला। जब संयुक्त राष्ट्र में एक मीटिंग के दौरान रूस के खिलाफ लाए गए कई प्रस्तावों पर वोटिंग हुई उस दौरान भी भारत ने अपनी रुस के साथ दोस्ती को लेकर वहां अनुपस्थित रहना सही समझा था।

ऐसे में फिर रुस कैसे भारत के लिए अपनी दोस्ती को भुला सकता था। रुस ने हाल ही में भारत के साथ अपनी दोस्ती को निभाते हुए पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) को और चीन के साथ सटे अक्साई चिन को भारत का अंग बताया है। इसको लेकर रुस ने एक मानचित्र जारी किया है। इस शंघाई सहयोग संगठन के सदस्य देशों के जारी नक्शे में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश को भारत का हिस्सा करार दिया गया है। जिसके बाद अब उम्मीद लगाई जा रही है कि पाकिस्तान और चीन को इस मानचित्र को लेकर काफी मिर्ची लगने वाली है।

बता दे, रूसी सरकार की स्वामित्व वाली समाचार एजेंसी स्पुतनिक की ओर से इस मानचित्र को जारी किया गया है। इस मैप को शेयर करने का साथ ही रुस ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और एससीओ के अंदर जम्मू-कश्मीर मुद्दे पर भारत की स्थिति को और मजबूत करने का काम किया है।

बताते चले, भारत और पाकिस्तान के बीच लंबे समय से पीओके को लेकर विवाद चला आ रहा है इस विवाद का आज तक कोई हल नहीं निकल पाया है। हालांकि, इससे पहले अमेरिकी राजदूत ने भी इसे ‘आजाद कश्मीर’ बताया था। अब रुस के द्वारा जारी किये गए मानचित्र के बाद भारत और रुस की दोस्ती और मजबूत होने वाली है।

और पढ़ें................

रूस-यूक्रेन जंग के बीच पुतिन का बड़ा ऐलान, यूक्रेन में लगाया मार्शल लॉ

calender
20 October 2022, 03:37 PM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag