Russia Ukraine War: रूस को हथियारों की सप्लाई न करें चीन, यूरोपीय यूनियन की बीजिंग को चेतावनी

रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग को एक साल से अधिक का समय हो गया है। इस युद्ध में दोनों देशों का काफी नुकसान हुआ है। अमेरिका और पश्चिमी देशों से लगातार मिल रही सैन्य मदद के चलते यूक्रेनी सेना जंग में रूस के खिलाफ डटी हुई है। दूसरी तरफ रूस और चीन के संबंधों में बढ़ती नजदीकियों के बीच यूरोपीय यूनियन ने चीन को चेतावनी देते हुए कहा कि वह रूस को हथियार मुहैया न कराए।

Lalit Hudda
Lalit Hudda

रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग को एक साल से अधिक का समय हो गया है। इस युद्ध में दोनों देशों का काफी नुकसान हुआ है। अमेरिका और पश्चिमी देशों से लगातार मिल रही सैन्य मदद के चलते यूक्रेनी सेना जंग में रूस के खिलाफ डटी हुई है। दूसरी तरफ रूस और चीन के संबंधों में बढ़ती नजदीकियों के बीच यूरोपीय यूनियन ने चीन को चेतावनी देते हुए कहा कि वह रूस को हथियार मुहैया न कराए।

गौरतलब हो कि रूस ने पिछले साल 24 फरवरी को यूक्रेन पर हमला शुरू किया था। तब से अब तक दोनों देशों के बीच जंग रूकने का नाम नहीं ले रही हे। इस युद्ध से अधिक नुकसान यूक्रेन को हुआ है। यूक्रेन में बड़ी संख्या में लोगों ने पलायन किया है। वहीं इस युद्ध में रूस के हजारों सैनिक मारे गए है।

यूरोपीय यूनियन की चीन को चेतावनी 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुक्रवार को यूरोपीय यूनियन (ईयू) के एक अधिकारी ने कहा कि अगर रूस-यूक्रेन युद्ध में चीन रूस को हथियार मुहैया कराता है तो 27 देशों का संगठन इस पर जवाब देगा और इसे लेकर चीन पर प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, यूरोपीय संघ के अधिकारी ने रूस को हथियारों की आपूर्ति करने के खिलाफ चीन को कड़ी चेतावनी दी। चीन की ओर से की गई ऐसी किसी भी हरकत को रेड लाइन में डाल दिया जाएगा।

इससे पहले जर्मनी के चांसलर ओलाफ स्कोल्ज ने भी चीन को रूस की ऐसी कोई भी मदद करने के खिलाफ चेतावनी दी थी। क्योंकि रूसी सेना लगातार यूक्रेन पर हमला कर रही है। जर्मन चांसलर ने संसद में अपने भाषण में कहा था कि हमलावर रूस को कोई हथियार न दें। वहीं चीन ने रूस को हथियार देने के इरादें से इनकार किया है।

भारत में जी20 विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने चीन को चेतावनी देते हुए कहा कि वह रूस का समर्थन न करें। एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि अगर बीजिंग रूस को हथियारों की सप्लाई करने पर विचार कर रहा है तो इसका असर संबंधों पर पड़ेगा और दुष्परिणाम होंगे। ब्लिंकन ने कहा कि रूस यूक्रेन युद्ध में चीन को रूस का समर्थन नहीं करना चाहिए। जैसा कि हमने शुरूआत से कहा था और आज भी कह रहे हैं। अगर चीन रूस की मदद करता है तो यह और देशों के लिए एक गंभीर समस्या होगी।

calender
04 March 2023, 01:53 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो