Russia Ukraine War: पुतिन की सेना ने कीव में तेज की बमबारी, स्वयंसेवी लड़ाके भेजेगा रूस

Russia Ukraine War: पुतिन की सेना ने कीव में तेज की बमबारी, स्वयंसेवी लड़ाके भेजेगा रूस

Janbhawana Times
Janbhawana Times

रूस-यूक्रेन में तीसरे सप्ताह भी युद्ध रुकने का नाम नहीं ले रहा है। रूस ने आज यानी शुक्रवार को अपना हमला और तेज कर दिया है और यूक्रेन के कई शहरों पर घातक बमबारी  जारी कर दी है। रूस की सेना अब कीव की ओर तेजी से बढ़ रही है। इस बीच यूक्रेन ने भी एक दावा किया है कि पश्चिमी यूक्रेनी शहरों इवानो-फ्रैंकिव्स्क और लुत्स्क में हवाई अड्डों के पास रूस ने आज कई जबरदस्त बम धमाके किए हैं। वहीं दूसरी तरफ UN का दावा है कि युद्ध के चलते  अब तक 25 लाख लोग यूक्रेन छोड़ चुके हैं। 

 

दूसरी ओर रूस ने आज यूक्रेन से रूस के लिए दैनिक मानवीय कॉरिडोर खोलने का ऐलान किया है। रूस के रक्षा मंत्रालय के अनुसार अब हर दिन सुबह दस बजे तक लोग यूक्रेन से रूस सुरक्षित कारिडोर के जरिए बहार जा सकेंगे। उधर यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने मारियूपोल में सुरक्षित कारिडोर पर रूस द्वारा हमला करने का आरोप लगाया है। बता दें कि अभी तक 1,00,000 लोगों की दो दिनों में सुरक्षित निकासी की जा चुकी है।

 

स्वयंसेवी लड़ाके भेजेगा रूस 

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन में रूस के युद्ध में शामिल होने के लिए मध्य और पूर्व के अलावा अन्य जगहों से 'स्वयंसेवक' सेनानियों को लाने की मंजूरी दे दी है। जानकारी के अनुसार लड़ाकों में इस्लामिक स्टेट समूह से लड़ने वाले लोग शामिल होंगे, जो सीरिया के युद्ध में लड़े थे।

calender
11 March 2022, 04:10 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो