Russia-Ukraine War: रूस ने यूक्रेन के कई ठिकानों पर किए हमले

रूस और यूक्रेन को करीब सात महीने हो गए है। दोनों देशों के बीच फरवरी में छिड़ा युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस युद्ध में दोनों देशों का काफी बड़ा नुकसान हुआ है। बावजूद इसके यह युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

रूस और यूक्रेन को करीब सात महीने हो गए है। दोनों देशों के बीच फरवरी में छिड़ा युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस युद्ध में दोनों देशों का काफी बड़ा नुकसान हुआ है। बावजूद इसके यह युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है।

बीते दिनों यूक्रेन ने दावा किया था कि उसकी सेना ने रूसी सेना के कब्जे वाले शहर इजियम पर नियंत्रण पा लिया है। इसके बाद अब खबर आई है कि रूस की सेना ने यूक्रेन के कई हिस्सों में हवाई हमले तेज कर दिए है। कई मीडिया रिपोर्ट में रूस के रक्षा मंत्रालय के हवाले से कहा गया है कि रूस की सेना ने यूक्रेन के कई ठिकानों पर ताबड़तोड़ हमला किया है।

यह हमले ऐसे समय में किए गए है जब हाल ही में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया है। एससीओ से इतर रूसी राष्ट्रपति की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात हुई थी। जिसमें पीएम मोदी ने पुतिन से कहा था कि यह युग युद्ध का नहीं है। बातचीत से समस्या का समाधान निकालना चाहिए। इस पर पुतिन ने कहा कि वह भारत की चिंताओं का समझता है।

इस ताजा हमले से चिंतित अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने रूस को यूक्रेन युद्ध में रासायनिक या सामरिक परमाणु हथियारों का इस्तेमाल न करने की चेतावनी दी है। एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में जो बाइडन ने कहा कि इस तरह की कार्रवाई युद्ध का चेहरा बदल देगी।

calender
18 September 2022, 01:40 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो