Russia-Ukraine war: रूस ने खार्किव में दागी मिसाइल

रूस और यूक्रेन युद्ध को सात माह से ज्यादा का समय हो गया है, लेकिन अभी भी यह युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस युद्ध में दोनों देशों का भारी नुकसान हुआ है।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

रूस और यूक्रेन युद्ध को सात माह से ज्यादा का समय हो गया है, लेकिन अभी भी यह युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस युद्ध में दोनों देशों का भारी नुकसान हुआ है।

शनिवार सुबह रूसी सेना ने यूक्रेन के पूर्वी शहर खार्किव मिसाइल हमला किया है। रूस ने यूक्रेन के खार्किव को निशाना बनाते हुए कई मिसाइल हमले किए। हमले के दौरान आसमान में तेज रोशनी के साथ काले धुएं का गुबार छा गया।

खार्किव के मेयर इहोर तेरखोव ने टेलीग्राम पर इस हमले की जानकारी दी। मेयर इहोर तेरखोव के अनुसार, रूस के इस मिसाइल हमले से एक चिकित्सा संस्थान और एक गैर आवासीय इमारत में आग लग गई ।

इससे पहले दक्षिणी शहर जापोरिज्जिया के अपार्टमेंट पर हुए हमलों में मरने वालों की संख्या 14 तक पहुंच गई है। हाल ही में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के चार क्षेत्रों को रूस के क्षेत्र में मिलाने का दावा किया है। जिसमें यूक्रेन का शहर जापोरिज्जिया भी शामिल है।

बता दें कि जापोरिज्जिया में यूरोप का सबसे बड़ा परमाणु ऊर्जा संयंत्र हैं। जिसके रिएक्टर बीते महीने बंद कर दिए थे। इसके बाद रूसी कब्जे वाले क्षेत्र जापोरिज्जिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र के पास हो रहे मिसाइल हमलों ने संयुक्त राष्ट्र की चिंता बढ़ा दी है।

शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र ने बताया कि उसने संयंत्र सुरक्षा उपायों की निगरानी करने वाले अपने निरीक्षकों की संख्या बढ़ा दी है।

calender
08 October 2022, 02:13 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो