Russia-Ukraine War: रूसी सेना की बमबारी में यूक्रेन के तीन लोगों की मौत, कई घायल

रूस-यूक्रेन युद्ध को करीब छह महीने का समय हो गया है। यह युद्ध थमने के बजाय आय दिन बढ़ता ही जा रहा है। इस युद्ध में यूक्रेन के जानमाल का काफी नुकसान हुआ है। वहीं रूस को भी इस युद्ध में काफी नुकसान हुआ है। सोमवार को रूसी सेना की ओर से हुई गोलाबारी में तीन यूक्रेनी नागरिकों की मौत हो गई है, जबकि 20 अन्य घायल हो गए है।

Janbhawana Times

सोमवार को यूक्रेन के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। वहीं यूक्रेन के दो औद्योगिक प्रांतों में से एक दोनेत्स्क के पूर्वी क्षेत्र में रूस लगातार हमले कर रहा है। क्षेत्रीय अधिकारियों ने कहा कि पिछले 24 घंटों के दौरान दोनेत्स्क क्षेत्र के कई कस्बों और गांवों में रूसी सेना की गोलाबारी में करीब तीन लोगों की मौत हो गई और 20 लोग घायल हो गए। उन्होंने कहा कि रूस की ओर से दागे गए गोलों से दर्जनों आवासीय भवनों और नागरिक बुनियादी ढांचों को काफी नुकसान पहुंचा है।

सोमवार तड़के यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खार्किव के बस स्टॉप के पास आवासीय भवनों और एक क्षेत्र में रूसी गोलाबारी में सात नागरिक घायल हो गए। खार्किव के गवर्नर ओलेह सिनएहुबोव ने कहा, घायलों में एक 80 वर्षीय महिला भी शामिल है। रूसी सेना ने यूक्रेन के कई अन्य क्षेत्रों पर भी रॉकेट और तोप से हमले किए है।

रूसी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल इगोर कोनाशेनकोव ने सोमवार को बताया कि रूसी युद्धक विमानों ने दक्षिणी खेरसॉन क्षेत्र और दोनेत्स्क क्षेत्र में यूक्रेनी सेना की चौकियों पर भी हमला किया है। उन्होंने आगे कहा कि रूसी वायु सेना ने खार्किव क्षेत्र में एक सुविधा केंद्र पर भी हमला किया था, जिसमें पोलैंड और जर्मनी के कम से कम 100 लोग मारे गए।

calender
16 August 2022, 12:17 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो