म्यांमार में छह महीने बढ़ी आपातकाल की अवधि

म्यांमार की राष्ट्रीय रक्षा एवं सुरक्षा परिषद ने रविवार को देश में लागू आपातकाल की अवधि छह महीने और बढ़ा दिया है। परिषद का कहना है कि बहुदलीय आम चुनाव के लिए आवश्यक तैयारियों हेतु यह निर्णय लिया गया है।

Janbhawana Times

दरअसल, म्यांमार के 2008 के संविधान के मुताबिक, देश की आपातकाल की स्थिति को दो साल तक लागू किया जा सकता है। पहली बार में आपातकाल एक साल के लिए लागू किया जा सकता है। इसके बाद इसे छह-छह महीने करके दो बार इसका विस्तार किया जा सकता है।

म्यांमार के कार्यवाहक राष्ट्रपति यू म्यिंट स्वे ने बीते साल एक फरवरी को एस साल के लिए आपातकाल लागू करने की घोषणा की थी। रक्षा सेवाओं के कमांडर-इन-चीफ सीनियर जनरल मिन आंग हलिंग को राज्य की शक्ति सौंप दी गई थी। इस साल 31 जनवरी को राष्ट्रीय रक्षा एवं सुरक्षा परिषद ने म्यामार में आपातकाल की स्थिति को छह महीने के विस्तार की घोषणा की थी।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag