अमेरिका के अलबामा में बवंडर ने मचाई तबाही, 6 की मौत, लगा आपातकाल

अमेरिका के अलबामा राज्य में आए एक बवंडर ने कहर मचाया है। इस बवंडर ने अलबामा के कई इलाकों में जमकर तबाही मचाई है। इस कारण राज्य में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। वहीं छह लोगों की मौत की खबर है।

Lalit Hudda
Lalit Hudda

अमेरिका के अलबामा राज्य में आए एक बवंडर ने कहर मचाया है। इस बवंडर ने अलबामा के कई इलाकों में जमकर तबाही मचाई है। इस कारण राज्य में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। वहीं छह लोगों की मौत की खबर है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अलबामा ने आए बवंडर में उड़ने वाले समानों के नीचे दबकर लोगों की जाने गई है। इस कारण राज्य में जनजीवन काफी हद तक प्रभावित हुआ है। वहीं प्रशासन ने अलबामा में आपातकाल की घोषणा की है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बवंडर ने अलबामा राज्य के ऑटोगा, चेंबर्स, डलास, एलमोर और तल्लापोसा इलाकों को सबसे ज्यादा प्रभावित किया है। वहीं राज्य का एक बड़ा हिस्सा अंधेरे की चपेट में आ गया है। जॉर्जिया, मिसिसिपी और अलबामा में बिजली व्यवस्था ठप होने के कारण लोग अंधेरे में रहने के लिए मजबूर है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस भीषण बवंडर के चलते अलबामा के हर्ट्सफील्ड जैक्शन अटलांटा हवाई अड्डे और चार्लोट डगलस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 250 से अधिक उड़ाने रद्द कर दी गई है। जबकि इस बवंडर की चपेट में आने से 40-50 मकान क्षतिग्रस्त हुए है। मोर्गन काउंटी के शेरिफ कार्यालय ने बताया है कि इस बवंडर में बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं। जबकि कई बिल्डिंग्स को नुकसान पहुंचा है।

ज्ञात हो कि इससे पहले अमेरिका को पिछले साल दिसंबर के अंत में भीषण बर्फीले तूफान का सामना करना पड़ा था। अमेरिका में आया यह बर्फीला तूफान इतना भीषण था कि इसमें 50 से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी, जबकि कई लोग घायल हो गए थे। बर्फीले तूफान के चलते अमेरिका में जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो गया था। वहीं अमेरिकी अधिकारियों ने इस बर्फीले तूफान को सदी का सबसे खतरनाक तूफान बताया था।

calender
13 January 2023, 04:01 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो