Ukraine: लम्बे समय तक नहीं धुल पाएंगे खून के धब्बे, हर तरफ भयवाह मंज़र

Ukraine: लम्बे समय तक नहीं धुल पाएंगे खून के धब्बे, हर तरफ भयवाह मंज़र

Janbhawana Times
Janbhawana Times

रूस और यूक्रेन की लड़ाई को दो सप्‍ताह बीत चुके हैं। इस लड़ाई में यूक्रेन में बहुत बड़ी तबाही हुई है। हर तरफ बर्बादी के निशान मौजूद दिखाई दे रहे हैं। जो जगह कभी लोगों और रोशनी से गुलजार हुआ करती थी वहां अब इमारतों के मलबे के ढेर, लाशों के चिथड़े और खून के निशान मौजूद हैं। इस जंग ने एक परिपूर्ण देश को बर्बाद कर दिया है। यूक्रेन के लिए यह एक ऐसा जख्‍म है जिसे भरने में दशकों बीत जाएंगे। यूक्रेन पूरी तरह से तबाह होकर भी खुद को बचा ले, ऐसा कहना भी काफी मुश्किल हो चुका है।

 

20 लाख से भी ज्यादा शरणार्थी 

 

पड़ोसी देशों में यूक्रेन के शरणार्थियों की संख्‍या करीब 20 लाख तक पहुंच गई है। कभी आबाद रहे शहर अब पूरी तरह से वीरान हो चुके हैं। हजारों की तादाद में लोग ऐसे हैं जो लापता लोगों की श्रेणी में आ गए हैं। हजारों को सामूहिक कब्रों में बिना किसी अंतिम रस्‍म अदायगी पर दफनाया गया है। ये वह मंजर है जिसकी कल्‍पना करना भी कुछ समय पहले तक मुमकिन नहीं था, लेकिन अब यह कल्पना करना मज़बूरी बन गया है। 

 

रौंगटे खड़े कर देने वाले मंज़र 

 

यूक्रेन का मंजर रौंगटे खड़े कर देने वाला है। सिर्फ एक गलती की सजा लाखों लोग भुगतने को मजबूर हो रहे हैं। यूक्रेन के राष्‍ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्‍की लगातार अमेरिका और यूरोपीयन यूनियन के नेताओं से संपर्क बनाए हुए हैं और अपनी  रखकर मदद की गुहार लगा रहे हैं। उन्‍होंने अपने एक ट्वीट में लिखा है कि उनकी अमेरिकी, ब्रिटेन और यूरोपीयन यूनियन के प्रमुख से बात हुई है। उन्‍होंने सभी को यूक्रेन के मौजूदा हालातों से अवगत कराया है।

 

खतरनाक मोड़ पर जंग

 

इस जंग में अब खतरनाक मोड़ आ चुका है। रूस ने हवाई हमलों से यूक्रेन की कमर तोड़ने का मन बना लिया है। रूस जिन जगहों पर हमले कर रहा है उनमें अस्‍पताल और रिहायशी इलाके शामिल हैं। बीते दो दिन जो बमबारी हुई है उसमें यूक्रेन मारियुपोल का बच्‍चों का अस्‍पताल तबाह हो चुका है।

calender
12 March 2022, 10:53 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो