बच्चों वाले हॉस्पिटल पर बमबारी की झूठी खबर फैला रहा यूक्रेन: रूस

बच्चों वाले हॉस्पिटल पर बमबारी की झूठी खबर फैला रहा यूक्रेन: रूस

Janbhawana Times
Janbhawana Times
बीती रात रूस ने यूक्रेन पर एक हवाई  हमला किया था जिसमे रूस द्वारा ताबड़तोड़ बमबारी की खबर सामने आई थी। इस पर यूक्रेन के राष्ट्रपति ने दावा किया है की यह हमला रूस ने मरियोपुल में स्तिथ एक बच्चों के अस्पताल पर किया है। इसमें कई बच्चो की मौत भी हो गई है। इस बमबारी ने अस्पताल को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया है। 
 

हमले के इस दावे को रूस ने झूठा बताते हुए इसका खंडन किया है। रूस ने बताया कि मारियुपोल में एक बच्चों के अस्पताल पर बमबारी की खबर झूठी है। वह इमारत बच्चों की नहीं थी वह पहले से ही एक प्रसूति अस्पताल है जिसको रूस के सैनिकों ने पहले ही अपने कब्ज़े में ले लिया है।  एक ट्वीट करते हुए दिमित्री पोलांस्की ने कहा कि इस तरह की फ़र्ज़ी ख़बरें भरम पैदा करती हैं। आपको बता दे कि दिमित्री पोलांस्की संयुक्त राष्ट्र में रूस के पहले उप स्थाई प्रतिनिधि हैं। 

 

पॉलींस्की ने यह भीकहा कि रूस ने 7 मार्च को चेतावनी दी थी कि अस्पताल को एक सैन्य अड्डे में बदल दिया गया है। क्योंकि इस अस्पताल में मौजूद यूक्रेन के  सैनिक अंदर से गोलीबारी कर रहे थे बाद में इस अस्पताल को रूस के सैनिकों को अपने कब्ज़े में कर लिया था।

calender
10 March 2022, 01:17 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो