रूस की लगातार बमबारी से थर्राया यूक्रेन, खार्किव का शेल्टर होम भी आया जद में

रूस की लगातार बमबारी से थर्राया यूक्रेन, खार्किव का शेल्टर होम भी आया जद में

Janbhawana Times
Janbhawana Times

 रूस की सेना के द्वारा  लगातार हमले और तेज होते जा रहे हैं। शुक्रवार को रूस के द्वारा की गई ताबड़तोड़ बमबारी से यूक्रेन के कई शहर थर्रा गए हैं। युद्ध के 16वें दिन रूस की सेना राजधानी कीव के काफी करीब पहुंच गई है। इस बीच खार्किव शहर के गवर्नर ओले सिनेहुबोव (ole sinehubov) ने दावा किया है कि रूसी सेना ने खार्किव में एक शेल्टर होम पर हमला किया।

 

खार्किव के गवर्नर  का कहना हैकी रूस के हमले के समय इस शेल्टर होम में 330 से ज्यादा लोग मौजूद थे। वहां से 73 लोगों को निकाल लिया गया है। जबकि 250 से ज्यादा लोग शेल्टर होम में अंदर फंसे हुए हैं। इनमें से कई लोग दिव्यांग हैं।

 

यूक्रेन की राजधानी कीव को रूस की सेना ने दोनो तरफ से घेर लिया है और टैंक-एंटी टैंक गाइडेड मिसाइलों से हमले अधिक तेज कर दिए हैं। उत्तर में इरपिन और पूर्व में ब्रोवरी पर रूस की सेना के हमले लगातार जारी है। रूस की सेना का काफिला कीव पर कब्जे के लिए तेजी से आगे बढ़ रहा है। यह वही काफिला है जो 64 किमी बताया जा रहा था। रूस की सेना के टैंक, पैराट्रूपर्स, इन्फेंट्री, एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल से हमला कर रहे है।

 

लड़ाई के 16वें दिन शुक्रवार को यूक्रेन ने दावा किया है कि उसने ब्रोबरी में रूस के पांच टैंकों को ख़त्म कर दिया है और रूस की सेना को यूक्रेन की सेना मुंहतोड़ जवाब भी दे रही है।

calender
11 March 2022, 06:19 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो