अमेरिकी नौसेना के युद्धपोत ताइवान जलडमरूमध्य से गुजरे

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा के बाद पहली बार अमेरिकी नौसना के दो युद्धपोत रविवार को ताइवान जलडमरूमध्य से गुजरे है। जलडमरूमध्य को लेकर पहले से ही चल रहे तनाव के बीच यूएस सेवंथ फ्लीट ने बताया कि यूएसएस एंटीटम और यूएसएस चांसलर्सविले नियमित यात्रा कर रहे हैं।

Janbhawana Times

उन्होंने कहा कि पोत किसी भी तटीय देश के समुद्री जल क्षेत्र से परे जलडमरूमध्य में एक गलियारे से गुजरे है।

ज्ञात हो कि अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष पेलोसी की हाल ही में हुई ताइवान यात्रा से नाराज चीन ने ताइवान जलडमरूमध्य एवं ताइवान के जलक्षेत्र में कई युद्धपोत और हवाई क्षेत्र के आसपास कई चीनी लड़ाकू विमान भेजे हैं। इसके अलावा चीन ने लंबी दूरी की मिसाइलें भी दागी हैं।

दरअसल, चीन ताइवान पर अपने अधिकार क्षेत्र का दावा करता है और यहां किसी भी अन्य देश की सरकार से जुड़े लोगों की यात्रा का विरोध भी करता है। वहीं, अमेरिका ताइवान की स्वतंत्रता के अपने अधिकार को दिखाने के लिए जलडमरूमध्य में नियमित रूप से पोत भेजता है। बता दें कि 100 मील चौड़ा यह जलडमरूमध्य ताइवान को चीन से अलग करता है।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag