चीन की यात्रा पर जारहे रुसी विदेश मंत्री आधी रास्ते से वापस क्यों लौटे

चीन की यात्रा पर जा रहे रुसी विदेश मंत्री आधी रास्ते से वापस क्यों लौटे

Janbhawana Times
Janbhawana Times

चीन यात्रा पर गए रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लवरोव (Sergei Lavrov) को आधी हवाई यात्रा तय करने के बाद तत्काल अपने देश वापस क्यों लौटना पड़ा, इसे लेकर कई तरह के क़यास लगाए जा रहे हैं।

 

जर्मन न्यूज़पेपर बिल्ड (BILD) की इस खबर पर अभी तक कोई सार्थक (Meaningful) प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन रूसी मीडिया में कहा जा रहा है कि उन्हें दोपहर एक बजे मास्को (Moscow) में प्रेस कांफ्रेंस करनी थी। अमेरिकी मीडिया के मुताबिक रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने उन्हें वापस लौटने के आदेश दिए थे।

 

यह भी कहा जा रहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति और चीन के राष्ट्रपति के बीच शुक्रवार को तय फ़ोन की बातचीत से पूर्व इस तरह रूसी विदेश मंत्री के चीन पहुंचने पर चीनी नेताओं ने ही एतराज किया होगा। एक अन्य अख़बार लिखा  गया है कि लवरोव मास्को के समयानुसार दोपहर एक बजे तक पहुंचे ही नहीं थे। वह शाम ढलने पर मास्को पहुंचे।

 

ब्रिटेन ने यूक्रेन को एंएटी-यरक्राफ्ट सिस्टम सहित अन्य सैन्य मदद देने का किया ऐलान 

 

ब्रिटेन (Britain) के रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि यूक्रेन के लिए एंटी-एयरक्राफ्ट सिस्टम (anti-aircraft system) स्टारस्ट्रेक के साथ ही अन्य सैन्य मदद मुहैया कराई जाएगी। ब्रिटेन ने नाटो रक्षा प्रमुखों (NATO Defense Chiefs) के साथ बैठक के बाद यह घोषणा की। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि नाटो की बैठक के दौरान ब्रिटिश रक्षामंत्री ने यूक्रेन को घातक और गैर-घातक समेत सैन्य आपूर्ति मुहैया कराए जाने पर सहमति व्यक्त की है।

calender
18 March 2022, 12:53 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो