क्या अगला साल लेकर आएगा थर्ड वर्ल्ड वॉर? जानिए इसके पीछे की वजह

नया साल आने के साथ ही दुनिया में थर्ड वर्ल्ड वॉर का खतरा भी बढ़ने लगा है। रूस यूक्रेन युद्ध को भी दस महीने से अधिक का समय हो गया है, लेकिन यह युद्ध रूकने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच यूक्रेन दावा कर रहा है कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन बेलारूस के तानाशाह के साथ मिलकर कोई विनाशकारी योजना बना रहे है। वहीं दूसरी तरफ उत्तर कोरिया के तानाशाह किम लगातार बैलिस्टिक मिसाइल दागने से बाज नहीं आ रहे है।

Lalit Hudda

एक तरफ दुनिया भर में कोरोना की नई लहर का खतरा मंडरा रहा है। चीन में इस वक्त कोरोना पीक पर है और चीन में हालात काफी खराब हो गए है। आने वाले समय में दुनिया के सामने कोरोना का खतरा चिंता का विषय है। वहीं दूसरी तरह दुनिया भर में तीसरे विश्व युद्ध का खतरा भी बढ़ रहा है। इसका कारण रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उत्तर कोरिया के सनकी तानाशाह किम जोंग उन है।

एक तरफ यूक्रेन दावा कर रहा है कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन बेलारूस के तानाशाह के साथ मिलकर किसी विनाशकारी योजना पर काम कर रहे है। वहीं पुतिन ने भी स्पष्ट किया है कि उन्हें जीत से कम नहीं चाहिए। वहीं दूसरी तरफ उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन लगातार बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण करने से बाज नहीं आ रहा है। उत्तर कोरिया की कई मिसाइलें दक्षिण कोरिया और जापान में भी गिर चुकी है। ऐसे में इन दोनों नेताओं के इरादे नए साल में संकट पैदा कर सकते है।

रूस-यूक्रेन युद्ध का एक साल पूरा होने वाला है। 24 फरवरी, 2022 को रूस ने यूक्रेन पर हमला किया था। इसके बाद यूक्रेन की धरती दहल उठी थी। इस युद्ध में दोनों देशों का भारी नुसाकसान हुआ है। अब तक लाखों लोगों की जान जा चुकी है और अरबों रूपये की संपत्ति नष्ट हो चुकी है। बड़ी-बड़ी इमारतें जमीदोज हो चुकी है।

calender
31 December 2022, 03:16 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो